फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   pv sindhu and k srikanth enters in second round of all england championship saina ousted

सिंधु और श्रीकांत की शानदार जीत, साइना नेहवाल का सफर पहले राउंड में खत्म

Thu, 15 Mar 2018 02:24 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
pv sindhu and k srikanth enters in second round of all england championship saina ousted
पीवी सिंधु - फोटो : indianexpress

स्टार शटलर पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के दूसरे दौर में प्रवेश कर गए हैं जबकि 2015 की उप विजेता साइना नेहवाल पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गई हैं। साइना को विश्व की नंबर एक चीनी ताइपे की खिलाड़ी ताई जू यिंग ने सीधे गेम में मात दी। 

विज्ञापन


विश्व के तीसरी वरीयता प्राप्त श्रीकांत ने पुरुष एकल के पहले दौर में पहला गेम हारने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए फ्रांस के ब्राइस लोवेरडेज को  7-21, 21-14, 22-20 से पराजित किया। रियो ओलंपिक की रजत पदकधारी सिंधु ने थाईलैंड की पोर्नपावी सी को 56 मिनट तक चले मैच में 20-22, 21-17, 21-9 से शिकस्त देकर दूसरे दौर का टिकट कटाया। 
विज्ञापन


श्रीकांत का अगले दौर में सामना चीन के हुआंग या इंग्लैंड के राजीव ओसेफ से हो सकता है जबकि सिंधु दूसरे दौर में अमेरिका की बेइवान झांग या थाईलैंड की नितचाओन जिंदापोल से भिड़ सकती हैं। सिंगापुर ओपन चैंपियन बी साई प्रणीत को पहले दौर में कोरिया के सोन वान हो ने 13-21, 21-15, 21-11 से हराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साइना को ताई जू यिंग ने 21-14, 21-18 से पराजित किया। पांच साल में जू  के खिलाफ साइना की यह लगातार आठवीं हार है। पुरुष यगुल में मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की जोड़ी को पहले दौर में इंग्लैंड के मार्कस एलिस और क्रिस के खिलाफ पराजय का सामना करना पड़ा। भारतीय जोड़ी को इंग्लिश जोड़ी ने 22-20, 21-12 से शिकस्त दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed