फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   PM Modi praises lakshay sen for reaching All England Open Final

All England Open: फाइनल में पहुंचने वाले लक्ष्य की तारीफ में बोले पीएम मोदी, कहा- आपके ऊपर गर्व है

Mon, 21 Mar 2022 08:51 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 21 Mar 2022 08:51 AM IST
सार

भारतीय प्रधानमंत्री ने कहा कि लक्ष्य सेन ने गजब का धैर्य और दृढ़ता दिखाई है। उन्होंने अपने विरोधियों को कड़ी चुनौती दी। भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं। मुझे यकीन है कि वो लगातार सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल करेंगे। 
 

विज्ञापन
PM Modi praises lakshay sen for reaching All England Open Final
लक्ष्य सेन - फोटो : pti

विस्तार

ऑल इंग्लैंड ओपेन के फाइनल में पहुंचकर हारने वाले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन लगातार तारीफ बटोर रहे हैं। अब भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनकी तारीफ की है। पीएम मोदी ने कहा कि लक्ष्य सेन ने गजब का धैर्य और दृढ़ता दिखाई है। उन्होंने अपने विरोधियों को कड़ी चुनौती दी। भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं। मुझे यकीन है कि वो लगातार सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल करेंगे। उनके अलावा विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी लक्ष्य सेन की तारीफ में कहा है कि आपने करोड़ों दिलों को जीता है। आपने भारत को गौरवान्वित किया है। 
विज्ञापन


ऑल इंग्लैंड ओपेन के फाइनल में लक्ष्य को विक्टर एक्सेलसेन के खिलाफ 10-21, 15-21 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। 20 साल के लक्ष्य बैडमिंटन में भारत के उभरते हुए खिलाड़ी हैं और भविष्य में उनसे कई पदक की उम्मीदें लगाई जा रही हैं। 
विज्ञापन


ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन
लक्ष्य सेन ने ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। जहां श्रीकांत और सिंधू जैसे दिग्गज खिलाड़ी दूसरे दौर में ही हारकर बाहर हो गए थे। वहां लक्ष्य फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुए, लेकिन खिताबी मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी और ओलंपिक विजेता विक्टर ने फाइनल में लक्ष्य को हराकर उनके खिताब जीतने का इंतजार और बढ़ा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



लक्ष्य ने उम्मीदों से बढ़कर प्रदर्शन किया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उनकी तारीफ में लिखा "आप पर गर्व है लक्ष्य सेन! आपने शानदार धैर्य और दृढ़ता दिखाई। आपने बेहतरीन मुकाबला किया। आपके भविष्य के लिए शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि आप सफलता की नई ऊंचाइयां छूते रहेंगे।"

राहुल गांधी ने भी की तारीफ
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी लक्ष्य की तारीफ में कहा "आप कहीं से भी दूसरे नंबर पर नहीं हैं। आपने करोड़ों दिलों को जीता है। शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई। आपने भारत को गौरवान्वित किया है। आपके भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed