फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   PBL 2020 to begin from January 20

प्रीमियर बैडमिंटन लीग का पांचवां चरण 20 जनवरी से, देश के चार शहरों में खेले जाएंगे मुकाबले

Wed, 13 Nov 2019 04:07 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 13 Nov 2019 04:07 PM IST
विज्ञापन
PBL 2020 to begin from January 20
पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया

विश्व चैम्पियन पीवी सिंधू सहित कुछ शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी 20 जनवरी से शुरू होने वाली आठ टीमों की प्रीमियर बैडमिंटन लीग के पांचवें चरण में शिरकत करेंगे। नौ फरवरी को समाप्त होने वाले आगामी सत्र का आयोजन इस बार चेन्नई, दिल्ली, लखनऊ और बेंगलुरू में किया जाएगा। भारतीय बैडमिंटन संघ (बाई) की इस लीग का आयोजन स्पोर्ट्जलाइव द्वारा किया जाता है जिसकी कुल इनामी राशि छह करोड़ रूपये है और विजेता को तीन करोड़ रूपये का चेक मिलता है।

विज्ञापन


 किदाम्बी श्रीकांत की अगुआई वाली बेंगलुरू रैपटर्स ने पिछले चरण में ट्राफी अपने नाम की थी। पिछले अन्य विजेताओं में हैदराबाद हंटर्स, चेन्नई स्मैशर्स, दिल्ली डैशर्स और हैदराबाद हाटशाट्स शामिल हैं। बाई अध्यक्ष हेमंत विश्व शर्मा ने कहा कि पीवी सिंधू विश्व चैम्पियन बनने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी जिससे बैडमिंटन में भारत की ताकत फिर से दिखायी दी।
विज्ञापन


 साई प्रणीत ने भी 36 वर्षों के बाद पुरूष एकल पदक अपने नाम किया। पीबीएल का पांचवां चरण बैडमिंटन प्रशंसकों को इन चैम्पियन खिलाड़ियों को लाइव देखने का मौका प्रदान करेगा। ’’ इक्कीस दिवसीय प्रतियोगिता की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार द्वारा की जायेगी क्योंकि स्टार स्पोर्ट्स इसका अधिकारिक प्रसारक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed