{"_id":"68b04c26c9059019420b7f61","slug":"p-v-sindhu-stunned-world-number-two-wang-zhi-yi-of-china-move-into-quarterfinals-of-bwf-world-championships-2025-08-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World Championships: सिंधू ने वांग झी को चौंकाया, शानदार जीत से विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
World Championships: सिंधू ने वांग झी को चौंकाया, शानदार जीत से विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं
Thu, 28 Aug 2025 06:01 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 28 Aug 2025 06:01 PM IST
सार
सिंधू ने मंगलवार को महिला एकल वर्ग के मुकाबले में वांग झी को 21-19, 21-15 से हराया और अगले दौर में जगह सुनिश्चित कर ली।
विज्ञापन
पीवी सिंधू
- फोटो : PTI
विस्तार
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए विश्व की दूसरे नंबर की खिलाड़ी चीन की वांग झी यी को हराकर बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सिंधू ने मंगलवार को महिला एकल वर्ग के मुकाबले में वांग झी को 21-19, 21-15 से हराया और अगले दौर में जगह सुनिश्चित कर ली।
15वें रैंकिंग की सिंधू ने 48 मिनट में प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबला अपने नाम किया। सिंधू 2019 में विश्व खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। पांच बार की विश्व चैंपियनशिप की पदक विजेता सिंधू ने शुरुआती गेम में आक्रामक शुरुआत की और 21-19 से इस अपने नाम किया, जबकि वांग इस दौरान बेदम नजर आईं। भारतीय खिलाड़ी ने दूसरे गेम में भी अपनी लय बरकरार रखते हुए मैच अपने नाम करके चीनी खिलाड़ी के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 3-2 कर लिया।
वहीं, भारत के ध्रुव कपिला और तनिषा क्रास्टो ने भी हांगकांग की विश्व में पांचवें नंबर की जोड़ी तांग चुन मान और त्से यिंग सुएट को 63 मिनट तक चले मुकाबले में 19-21, 21-12, 21-15 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। भारतीय जोड़ी ने इससे पहले आयरलैंड के जोशुआ मैगी और मोया रयान को 35 मिनट में 21-11, 21-16 से हराया था। उन्होंने एक गेम से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए मौजूदा एशियाई चैंपियन जोड़ी को पराजित किया।