{"_id":"69ae9ddcf0646a42300b9001","slug":"p-v-sindhu-skips-swiss-open-to-recover-from-dubai-ordeal-srikanth-prannoy-spearhead-indian-challenge-2026-03-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Swiss Open: स्विस ओपन में क्यों हिस्सा नहीं ले रहीं पीवी सिंधू? एचएस प्रणय और श्रीकांत पर होगी जिम्मेदारी","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
Swiss Open: स्विस ओपन में क्यों हिस्सा नहीं ले रहीं पीवी सिंधू? एचएस प्रणय और श्रीकांत पर होगी जिम्मेदारी
Mon, 09 Mar 2026 03:46 PM IST
Sovit Chaturvedi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बासेल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बासेल
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Mon, 09 Mar 2026 03:46 PM IST
सार
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अब मंगलवार से शुरू हो रहे स्विस ओपन टूर्नामेंट में चुनौती पेश करेंगे। हालांकि, इस टूर्नामेंट में पीवी सिंधू हिस्सा नहीं लेंगी।
विज्ञापन
पीवी सिंधू
- फोटो : PTI
विस्तार
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू दुबई में तीन दिन फंसने के तनाव से अभी उबरी नहीं है लिहाजा वह स्विस ओपन नहीं खेलेंगी। वहीं, एच एस प्रणय और किदांबी श्रीकांत इस टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती पेश करेंगे। ईरान पर अमेरिका और इस्राइल की बमबारी और ईरान की जवाबी कार्रवाई के चलते खाड़ी में हवाई क्षेत्र पाबंदियों के कारण सिंधू तीन दिन दुबई में फंसी रही और उन्हें आल इंग्लैंड चैंपियनशिप से नाम वापस लेना पड़ा था।
विज्ञापन
एशिया चैंपियनशिप से करेंगी वापसी
भारतीय बैडमिंटन संघ के सचिव संजय मिश्रा ने कहा, 'सिंधू स्विस ओपन नहीं खेलेंगी। हमें पता है कि दुबई में उनका अनुभव क्या रहा। वह बर्मिंघम नहीं जा सकी थीं। उन्हें इससे उबरने में कुछ समय लगेगा।' भारत लौटने के बाद सिंधू ने स्वीकार किया था कि दुबई में हुए अनुभव के कारण वह काफी तनाव में रही और उम्मीद है कि यह इस तरह का पहला और आखिरी अनुभव रहे। अब वह अप्रैल में बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के जरिये ही वापसी करेंगी।

श्रीकांत का सामना गुनावान से होगा
पुरुष एकल वर्ग में श्रीकांत का सामना पहले दौर में जैसन गुनावान से होगा। श्रीकांत पिछले साल मलयेशिया मास्टर्स और सैयद मोदी इंटरनेशनल के फाइनल में पहुंचे थे। विश्व चैंपियनशिप 2023 के कांस्य पदक विजेता प्रणय पहले दौर में जापान के कोकी वातानाबे से खेलेंगे। तरुण मन्नेपल्ली की टक्कर जापान के केंता निशिमोतो से होगी, जबकि आयुष शेट्टी का सामना कनाडा के ब्रायन यांग से होगा। किरण जॉर्ज सिंगापुर के लोह कीन यू से खेलेंगे।

पुरुष युगल में सात्विक साईराजरेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का सामना सिंगापुर के एंग कीट वेसले को और जुंसुके कुबो से होगा। हरिहरन ए और एम आर अर्जुन चीनी ताइपे के चेन झि रे और लिन यू चियेह से खेलेंगे। महिला एकल में उन्नति हुड्डा का सामना चीनी ताइपे की चियू पिन चियान से होगा, जबकि मालविका बंसोड़ थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग से खेलेंगी। महिला युगल में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद चीनी ताइपे की हू लिंग फांग और झेंग यू चियेह से खेलेंगी।