फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Orleans Masters: Priyanshu Rajawat reaches finals, defeats Ireland's Nahat in straight games in semi-finals

Orleans Masters: फाइनल में पहुंचे प्रियांशु राजावत, सेमीफाइनल में आयरलैंड के नहात को सीधे गेमों में हराया

Sat, 08 Apr 2023 10:25 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओरलिआंस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओरलिआंस Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 08 Apr 2023 10:25 PM IST
सार

ओरलिआंस मास्टर्स बैडमिंटन के सेमीफाइनल मैच में भारतीय खिलाड़ी प्रियांशु राजावत ने आयरलैंड के नहात एनगुएन को 21-12, 21-9 के अंतर से हराया। 
 

विज्ञापन
Orleans Masters: Priyanshu Rajawat reaches finals, defeats Ireland's Nahat in straight games in semi-finals
प्रियांशु राजावत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय खिलाड़ी प्रियांशु राजावत ने शनिवार को यहां आयरलैंड के नहात एनगुएन को सीधे गेमों में शिकस्त देकर ओरलिआंस मास्टर्स बैडमिंटन के फाइनल में जगह बनाई। 21 वर्षीय प्रियांशु ने पुरुष एकल के सेमीफाइनल मुकाबले में आक्रामक रणनीति अपनाते हुए विश्व के 35वें नंबर के खिलाड़ी नहात को 21-12, 21-9 से शिकस्त दी। 
विज्ञापन


विश्व के 58वें नंबर के खिलाड़ी प्रियांशु ने किसी सुपर-300 विश्व टूर स्पर्धा के फाइनल में पहली बार जगह पक्की की है। अब उनका खिताबी मुकाबले में सामना डेनमार्क के मैग्नस जोहानेसेन और चीन के लेई लैंक्सी के बीच होने वाले अन्य सेमीफाइनल के विजेता से होगा। 
विज्ञापन


राजावत मैच के दौरान काफी तेजी से खेल रहे थे और आयरलैंड के खिलाड़ी को वापसी करने के ज्यादा मौके नहीं दिए। नहात ने मैच में कई गलतियां की। पहले गेम में राजावत ने 11-9 की बढ़त हासिल की और इसे 17-11 तक ले गए। इसके बाद भी आयरलैंड के खिलाड़ी के लिए राजावत को रोकना मुश्किल था और भारतीय खिलाड़ी ने 21-12 से यह गेम जीत लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे हाफ में राजावत ने अपना आक्रामक खेल जारी रखा और कई तेजतर्रार स्मैश लगाकर अंक जुटाए। वह एक समय 11-3 की अच्छी बढ़त से आगे थे। उन्होंने इसके बाद भी काफी जल्दी से अंक जुटाए। भारतीय खिलाड़ी ने अपने मजबूत बैकहैंड से अंक अर्जित किए। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी के पास 18-3 की बढ़त थी। इस दौरान नहात ने तीन मैच प्वाइंट भी बचाए, लेकिन वह भारतीय खिलाड़ी को जीतने से नहीं रोक सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed