फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Orleans Master: Indian duo of Krishna Prasad-Vishnu Vardhan enters final, Saina loses in semifinals

ऑरलियंस मास्टर्स: कृष्णा-विष्णु की युगल जोड़ी फाइनल में, साइना सेमीफाइनल में हारीं

Sat, 27 Mar 2021 05:25 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 27 Mar 2021 05:25 PM IST
सार

  • ऑरलियंस टूर्नामेंट में नेहवाल को डेनमार्क की लिने ने दी मात 
  • पहली बार किसी सुपर 100 टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे कृष्णा-विष्णु  

विज्ञापन
Orleans Master: Indian duo of Krishna Prasad-Vishnu Vardhan enters final, Saina loses in semifinals
साइना नेहवाल - फोटो : twitter

विस्तार

भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ऑरलियंस मास्टर्स के महिला एकल के सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गईं। जबकि कृष्णा प्रसाद गारगा और विष्णुवर्द्धन गौड पंजाला पुरुष युगल के फाइनल में पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन


लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना को डेनमार्क की लिने क्रिस्टोफेरसेन ने 28 मिनट में 21-17, 21-17 से हरा दिया। महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी को भी सेमीफाइनल में थाईलैंड की शीर्ष वरीय जोंगकोलफेन कितिथारूकुल और राविंदा प्राजोंगजई की जोड़ी से 18-21, 9-21 से हार मिली। 
विज्ञापन


35 मिनट में जीती भारतीय जोड़ी:
कृष्णा और विष्णु की जोड़ी ने इंग्लैंड के कैलम हेमिंग और स्टीवन स्टालवुड को सेमीफाइनल में 35 मिनट में 21-17, 21-17 से हरा दिया। भारत की यह जोड़ी पहली बार किसी सुपर 100 स्पर्धा के फाइनल में पहुंची है। पहली बार जोड़ी बनाकर खेल रहे कृष्णा-विष्णु की टक्कर अब दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा जिसमें इंडोनेशिया की साबर करयामन गुटामा और मोह रेजा पहेलवी की टक्कर इंग्लैंड के बेन लेन और सिन वेंडी से रविवार को होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सेमीफाइनल में कृष्णा-विष्णु ने 4-2 से बढ़त बनाई लेकिन इंग्लिश जोड़ी ने वापसी करते हुए 11-8 से बढ़त बना ली। भारतीय जोड़ी ने जल्द स्कोर 13-13 से बराबर कर दिया। दूसरे गेम में कृष्णा और विष्णु ने 11-7 की बढ़त बनाई हालांकि प्रतिद्वंद्वी जोड़ी ने 15-17 से टक्कर देने की कोशिश की लेकिन अंतत: जीत भारतीय जोड़ी के नाम रही। 


पहले सात्विक के जोड़ीदार थे कृष्णा:  
इक्कीस साल के कृष्णा युगल में भारत के नंबर एक खिलाड़ी हैं। जूनियर वर्ग में सात्विक साईराज रेड्डी के साथ जोड़ी बनाकर खेलते रहे हैं। जब सात्विक ने चिराग शेट्टी के साथ जोड़ी बना ली तो वह नवंबर 2016 से ध्रुव कपिला के साथ मिलकर खेलते रहे हैं। उसके बाद 2019 में यह जोड़ी भी अलग हो गई। 20 साल के विष्णु जूनियर वर्ग में इशान भटनागर के साथ 2019 बुल्गेरियन जूनियर इंटरनेशनल के फाइनल में पहुंचे थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed