{"_id":"641a79b5af56a685330cf0f5","slug":"malvika-bansod-reached-women-s-singles-main-draw-of-swiss-open-badminton-won-match-in-two-consecutive-sets-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Swiss Open Badminton: मालविका स्विस ओपन के महिला एकल मुख्य ड्रॉ में पहुंचीं, लगातार दो गेमों में जीता मैच","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
Swiss Open Badminton: मालविका स्विस ओपन के महिला एकल मुख्य ड्रॉ में पहुंचीं, लगातार दो गेमों में जीता मैच
Wed, 22 Mar 2023 11:04 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बासेल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बासेल
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 22 Mar 2023 11:04 AM IST
सार
मालविका ने अमेरिका की लॉरेन लैम को क्वालिफाइंग दौर में 21-17, 21-7 से हराया। महिला युगल में सिक्की रेड्डी और आरती सारा सुनील की जोड़ी भी मुख्य ड्रॉ में पहुंचने में सफल रहीं।
विज्ञापन
मालविका बंसोड़
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत की मालविका बनसोड़ बासेल में खेले जा रहे स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के मुख्य ड्रॉ में पहुंच गईं। उन्होंने अमेरिका की लॉरेन लैम को क्वालिफाइंग दौर में 21-17, 21-7 से हराया। महिला युगल में सिक्की रेड्डी और आरती सारा सुनील की जोड़ी भी मुख्य ड्रॉ में पहुंचने में सफल रहीं।
उन्होंने पाउला लिन काओ और लॉरेन लैम को 21-15, 15-21, 21-18 से हराया। मिश्रित युगल में रोहन कपूर और सिक्की रेड्डी ने जर्मनी की पैट्रिक और फ्राांजिस्का की जोड़ी को 21-17, 15-21, 21-18 से पराजित किया। इस बीच मीराबा लुवांग मैसनेम और प्रियांशु राजावत मुख्य ड्रॉ के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके।
मीराबा ने पहले दौर में स्पेन के प्रतिद्वंद्वी को हराया लेकिन दूसरे दौर में नीदरलैंड के जोरान से 13-21, 25-23, 20-22 से हार गए। प्रियांशु को चीन ताइपे के चिश हाओ ली से पहले दौर में 7-21, 5-21 से हार गए। रोहन कपूर और बी सुमित रेड्डी युगल क्वालिफाइंग के पहले दौर में हार गए।