{"_id":"5c3edbf6bdec22653c2d0aba","slug":"malaysia-masters-saina-nehwal-enters-in-second-round-after-beating-deng-joy-xuan","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइना, कश्यप और श्रीकांत मलयेशिया मास्टर्स के दूसरे दौर में","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
साइना, कश्यप और श्रीकांत मलयेशिया मास्टर्स के दूसरे दौर में
Wed, 16 Jan 2019 12:53 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Wed, 16 Jan 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
साइना नेहवाल
भारत की स्टार महिला शटलर साइना नेहवाल ने बुधवार को मलयेशिया मास्टर्स के दूसरे राउंड में प्रवेश कर लिया है। भारतीय शटलर ने विश्व नंबर-37 हांगकांग की डेंग जॉय जुआन को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 14-21, 21-18, 21-18 से मात दी।
विज्ञापन
साइना को अपने अभियान की शुरुआत में ही खूब पसीना बहाना पड़ा। उन्होंने एक घंटे और पांच मिनट तक चले कड़े मुकाबले में जीत दर्ज करके दूसरे राउंड में प्रवेश किया। हांगकांग की शटलर ने शानदार शुरुआत की और पहला गेम 21-14 से अपने नाम किया।
विज्ञापन
इसके बाद साइना अपनी लय में लौटीं और उन्होंने लगातार दो गेम 21-18, 21-18 से जीतकर अगले राउंड में प्रवेश किया।
वहीं, महिला एकल में अकेली भारतीय साइना का सामना अब हांगकांग की गैर वरीय पुइ यिन यिप से होगा। कश्यप ने डेनमार्क के रासमस गेमके को 19-21, 21-19, 21-10 से मात दी। वहीं श्रीकांत ने सिर्फ 30 मिनट में हांगकांग के एंगस का लोंग एंग को 21-17, 21-11 से हराया।
विज्ञापन