{"_id":"64705e6146d4dfea0c08d8c6","slug":"malaysia-masters-badminton-pv-sindhu-in-semi-finals-of-malaysia-masters-kidambi-srikanth-out-2023-05-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Malaysia Masters Badminton: पीवी सिंधू मलेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में, किदांबी श्रीकांत हुए बाहर","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
Malaysia Masters Badminton: पीवी सिंधू मलेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में, किदांबी श्रीकांत हुए बाहर
Fri, 26 May 2023 12:53 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 26 May 2023 12:53 PM IST
सार
सेमीफाइनल में सिंधू का मुकाबला विश्व नंबर नौ और सातवीं वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मरिस्का टुंजुंग से शनिवार को होगा। क्वार्टर-फाइनल में टुंजुंग ने दूसरी वरीयता प्राप्त चीन की यी ही वांग को 21-18, 22-20 से हराया।
विज्ञापन
पीवी सिंधू और किदांबी श्रीकांत
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधू ने मलेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। गुरुवार को उन्होंने चीन की यी मान हांग को शिकस्त दी। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू ने निचली रैंक वाली हांग को क्वार्टर-फाइनल मुकाबले में 21-16,13-21 और 22-20 से तीन गेमों में शिकस्त दी। यह मैच एक घंटे और 14 मिनट तक चला। पिछले साल भी सिंधू ने चीन की इस खिलाड़ी को इसी टूर्नामेंट में हराया था। इस तरह सिंधू ने इसी साल हुए ऑल इंडिया ओपन के राउंड ऑफ32 में यी मान से अपनी हार का बदला लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
सेमीफाइनल में सिंधू का मुकाबला विश्व नंबर नौ और सातवीं वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मरिस्का टुंजुंग से शनिवार को होगा। क्वार्टर-फाइनल में टुंजुंग ने दूसरी वरीयता प्राप्त चीन की यी ही वांग को 21-18, 22-20 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
टुंजुंग इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में रहीं हैं। पिछले साल अप्रैल में हुए मैड्रिड स्पेन मास्टर्स में पीवी सिंधू को सीधे गेम में मात दे चुकी हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक आठ मुकाबले खेले हैं जिसमें से सिंधू ने सात बार टुंजुंग को हराकर बढ़त बनाई हुई है।
पुरुषों के सिंगल्स क्वार्टर-फाइनल मुकाबले में किदांबी श्रीकांत को हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इंडोनेशिया के शटलर क्रिश्चियन अडिनाटा ने उन्हें 21-16,16-21 और 11-21 से हरा दिया। यह मैच 57 मिनट तक चला। आज ही मेन्स सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में भारत के एचएस प्रणय का मुकाबला जापान के केंटा नीशिमोटो से होगा।