फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Macau Open Badminton: Lakshya-Tarun and Rakshitha also in the second round of Macau Open, Ayush in next round

Macau Open Badminton: लक्ष्य-तरूण और रक्षिता भी मकाऊ ओपन के दूसरे दौर में, आयुष भी अगले राउंड में पहुंचे

Thu, 31 Jul 2025 09:32 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मकाऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मकाऊ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 31 Jul 2025 09:32 AM IST
सार

मिश्रित युगल में विश्व में 18वें स्थान पर काबिज और यहां पांचवीं वरीयता प्राप्त ध्रुव कपिला और तनिषा क्रैस्टो की जोड़ी भी आगे बढ़ने में सफल रही। इस भारतीय जोड़ी ने थाईलैंड के रत्चपोल मक्कासितोर्न और नट्टामोन लाइसुआन को 26 मिनट तक चले मुकाबले में 21-10, 21-15 से हराया।

विज्ञापन
Macau Open Badminton: Lakshya-Tarun and Rakshitha also in the second round of Macau Open, Ayush in next round
लक्ष्य सेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

भारत के लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी और तरूण मन्नेपल्ली ने मकाऊ ओपन बीडब्ल्यूएफ सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरूष वर्ग के दूसरे दौर में प्रवेश किया। राष्ट्रमंडल खेल चैम्पियन लक्ष्य ने कोरिया के जियोन हियोक जिन को 21-8, 21-14 से हराया । वहीं विश्व के 31वें नंबर के खिलाड़ी शेट्टी ने 66वीं रैंकिंग वाले चीनी ताइपै के हुआंग यू केइ को केवल 31 मिनट में 21-10, 21-11 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।
विज्ञापन


लक्ष्य का सामना इंडोनेशिया के चिको औरा द्वि वार्दोयो और रित्विक संजीवी सतीश कुमार के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा । वहीं तरूण की टक्कर शीर्ष वरीयता प्राप्त हांगकांग के ली चियुक यू से होगी। महिला एकल में रक्षिता रामराज एकमात्र भारतीय रहीं जिन्होंने दूसरे दौर में जगह बनाई। उन्होंने थाईलैंड की पोर्नपिचा चोएकीवोंग को 63 मिनट में 18-21 21-17 22-20 से शिकस्त दी।
विज्ञापन


मिश्रित युगल में विश्व में 18वें स्थान पर काबिज और यहां पांचवीं वरीयता प्राप्त ध्रुव कपिला और तनिषा क्रैस्टो की जोड़ी भी आगे बढ़ने में सफल रही। इस भारतीय जोड़ी ने थाईलैंड के रत्चपोल मक्कासितोर्न और नट्टामोन लाइसुआन को 26 मिनट तक चले मुकाबले में 21-10, 21-15 से हराया। वहीं पुरुष युगल में पी कृष्णामूर्ति रॉय और एस प्रतीक की भारतीय जोड़ी ने डी कोनाथोयूजाम और अमान मोहम्मद की हमवतन जोड़ी को 21-18 21-19 से शिकस्त देकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एच एस प्रणय को इंडोनेशिया के योहानेस एस मार्शेलिनो के हाथों 21-18, 15-21, 15-21 से पराजय झेलनी पड़ी। पुरुष एकल में सतीश कुमार करुणाकरण का सफर समाप्त हो गया। उन्हें प्री-क्वार्टर फाइनल में मलेशिया के जस्टिन होह से 37 मिनट में 19-21, 12-21 से हार का सामना करना पड़ा। रित्विक संजीवी सतीश कुमार एक अन्य मैच में चिको से 16-21 8-21 से हार गए।

महिला एकल में उन्नति हुड्डा को डेनमार्क की जूली डवाल जाकोबसन ने 16-21, 21-19, 21-17 से मात दी। अनुपमा उपाध्याय को जापान की रिको गुंजी ने 21-16, 21-10 से हराया। शंकर सुब्रहमण्यन और आकर्षि कश्यप को पहले दौर में चीन के हू जे अन और जापान की नोजोमी ओकुहारा ने क्रमश: 21-18, 21-14 और 21-14, 21-16 से हराया । किरण जॉर्ज हांगकांग के एंग का लोंग एंगस से 31 मिनट में 21-15, 21-10 से हार गए।

अनमोल खरब को थाईलैंड के बुसानन ओंगबामरूंगफन ने 23-21, 21-11 से हराया । पूर्व जूनियर विश्व नंबर एक खिलाड़ी तसनीम मीर को तोक्यो ओलंपिक चैम्पियन चेन यू फेइ ने 21-6, 21-14 से मात दी। मिश्रित युगल में थांद्रांगिनी हेमा नागेंद्र बाबू और प्रिया कोनजेंगबाम थाईलैंड की फुवानाट होर्बनलुइकिट और फुंगफा कोर्पथाम्माकिट से 11-21, 14-21 से हार गईं।


आयुष अग्रवाल और श्रुति मिश्रा भी शुरुआती दौर में इंडोनेशिया के रेहान नौफल कुशरजंतो और ग्लोरिया इमानुएल विदजाजा से 10-21, 11-21 से हारकर बाहर हो गए। रोहन कपूर और रुथविका शिवानी गाडे की 34वीं रैंकिंग की जोड़ी चीनी ताइपे के वू गुआन झुन और ली चिया सिन से 37 मिनट तक चले मुकाबले में 20-22, 17-21 से हार गई। वहीं टी हेमा नागेंद्र बाबू और प्रिया कोंजेंबाम को थाईलैंड के फुवानात एच और फुंगफा के ने 21-11, 21-14 से हराया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed