फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Li Xue Rui an Olympic Champion from China retires from international badminton

पूर्व ओलंपिक चैंपियन ली जू रुई ने अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन से लिया संन्यास

Fri, 18 Oct 2019 10:33 AM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 18 Oct 2019 10:33 AM IST
विज्ञापन
Li Xue Rui an Olympic Champion from China retires from international badminton
ली जू रुई - फोटो : social media

पूर्व ओलंपिक चैंपियन ली जू रुई ने अंतरर्राष्ट्रीय बैडमिंटन से अपनी संन्यास की घोषणा कर दी है। ली अपने समय की शानदार खिलाड़ियों में से एक थी, उन्होंने  2012 के लंदन ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। रियो ओलंपिक के बाद से ही वह लागातार चोट से जूझती रहीं। ली 2010 की बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में भारतीय शटलर साइना नेहवाल और हमवतन लियू शिन को हराकर सुर्खियों में आई थी। उस समय वह मात्र 19 वर्ष की ही थी।

विज्ञापन

 

ली जल्द ही सबसे प्रतिभावान खिलाड़ियों में से एक बनकर उभरीं। वह शीर्ष स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपना दबदबा बनाने में सफल रहीं। ओलंपिक में प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक का दावा करने से पहले उसने 2012 की ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप जीती। ली ने विश्व चैंपियनशिप  2013 और 2014 के संस्करणों में रजत पदक जीते। हालांकि वह फाइनल में थाईलैंड के रत्चानोक इंतानोन और स्पेन के कैरोलिना मारिन से क्रमशः हार गई।

विज्ञापन

 

ली रियो ओलंपिक में प्रबल दावेदारों में से एक थी। लेकिन इसी दौरान मैच में उन्हें चोट लग गई ,इसके बावजूद वह खेलती रहीं। सेमीफाइनल में मारिन के खिलाफ मैच में उनकी चोट उभर आई और पता चला कि उनकी चोट ने क्रूसिएट लिगामेंट का रूप ले लिया है। वह मैच हार गई और एक साल से अधिक समय तक एक्शन से बाहर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन


वापसी पर, ली ने अप्रैल में लिंचसुई चाइना मास्टर्स जीता,उन्होंने यूएस ओपन और कनाडा ओपन में भी जीत दर्ज कर खिताबों की हैट्रिक भी पूरी की। हालांकि चीनी शीर्ष स्तरीय प्रतियोगिताओं में उनका फॉर्म अच्छा नहीं रहा। उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला कोरिया ओपन में खेला था जहां वह जापान के सयाका ताकाहाशी के खिलाफ अपने पहले दौर के मैच के बाद रिटायर हो गई।अपने शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर में, ली ने 14 सुपरसीरीज खिताब जीते हैं और 2013 में उन्हें  बीडब्ल्यूएफ फीमेल प्लेयर ऑफ द ईयर भी चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed