फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Lakshya Sen Malvika Bansod make first-round exits at Denmark Open Badminton tournament PV Sindhu advances

Denmark Open: लक्ष्य सेन डेनमार्क ओपन के शुरुआती दौर से बाहर, सिंधू ने दूसरे दौर में जगह बनाई

Tue, 15 Oct 2024 10:30 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 15 Oct 2024 10:30 PM IST
सार

चीन के खिलाड़ी ने लक्ष्य को 70 मिनट तक चले मुकाबले में 21-12, 19-21, 14-21 से शिकस्त दी। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू चीनी ताइपे की पाई यू पो के दूसरे गेम के बीच में ही मुकाबले से हटने से दूसरे दौर में पहुंच गईं।

विज्ञापन
Lakshya Sen Malvika Bansod make first-round exits at Denmark Open Badminton tournament PV Sindhu advances
लक्ष्य सेन और ली जी जिया - फोटो : PTI

विस्तार

पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक लाने से चूकने वाले स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन का डेनमार्क ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में प्रदर्शन निराशाजनक रहा और उन्हें पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा। दूसरी तरफ, दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने महिला एकल वर्ग में शानदार शुरुआत की और दूसरे दौर में जगह बनाने में सफल रहीं। 
विज्ञापन


पुरुष एकल वर्ग में लक्ष्य को चीन के लू गुआंग जू के खिलाफ कड़ा संघर्ष करना पड़ा। विश्व चैंपियनशिप के पूर्व कांस्य पदक विजेता लक्ष्य शुरुआती गेम को आसानी से जीतने के बावजूद मौके भुनाने में नाकाम रहे। चीन के खिलाड़ी ने उन्हें 70 मिनट तक चले मुकाबले में 21-12, 19-21, 14-21 से शिकस्त दी। पेरिस ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहने वाला यह 22 वर्षीय खिलाड़ी पिछले सप्ताह फिनलैंड में आर्कटिक ओपन के दूसरे दौर में हार गया था। 
विज्ञापन


दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू चीनी ताइपे की पाई यू पो के दूसरे गेम के बीच में ही मुकाबले से हटने से दूसरे दौर में पहुंच गईं। पो ने जब मैच से हटने का फैसला किया तब सिंधू 21-8, 13-7 से आगे थीं। महिला एकल वर्ग के एक अन्य मैच में मालविका बंसोड को हार का सामना करना पड़ा। मालविका भी शुरुआती दौर की बाधा पार करने में विफल रहीं। उन्हें वियतनाम की एंगुयेन थुये लिन्ह ने 21-13, 21-12 से हराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आकर्षि कश्यप को भी सातवीं वरीयता प्राप्त थाईलैंड की सुपानिडा काटेथोंग से 13-21, 12-21 से हारकर बाहर होना पड़ा। ऋतुपर्णा और स्वेतापर्णा पांडा बहनों की जोड़ी को भी पहले दौर में चीनी ताइपे के चांग चिंग हुई और या चिंग तुन की जोड़ी ने महिला युगल में 21-18, 24-22 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed