फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Karnataka: Badminton player Lakshya Sen arrives at Kempegowda International Airport, Bengaluru, India lifted Thomas Cup for very first time on May 15

कर्नाटक : थॉमस कप जीतने के बाद स्वदेश लौटे बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन, बोले- यह गर्व का क्षण

Tue, 17 May 2022 02:16 AM IST
योगेश साहू एएनआई, बंगलूरु।
एएनआई, बंगलूरु। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 17 May 2022 02:16 AM IST
विज्ञापन
Karnataka: Badminton player Lakshya Sen arrives at Kempegowda International Airport, Bengaluru, India lifted Thomas Cup for very first time on May 15
बंगलूरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर परिजनों के साथ बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन। - फोटो : ANI

थॉमस कप जीतकर भारत के लिए 15 मई को इतिहास रचने वाले बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन सोमवार रात स्वदेश लौट आए। लक्ष्य सेन ने बंगलूरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह भारत के लिए वास्तव में गर्व का क्षण है, हर कोई एक टीम के रूप में एक साथ आया है।

विज्ञापन


लक्ष्य सेन ने इस दौरान यह भी कहा कि फाइनल में पूरी तरह से अलग माहौल था। मैच में मेरे लिए वास्तव में शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, क्योंकि मैं पहला गेम हार गया था... मेरा मानना है कि मैंने दूसरे और तीसरे गेम में वास्तव में चीजों को बदल दिया। मैं अंतिम चरण के दौरान घबराया हुआ था, लेकिन मैं सुरक्षित तरीके से खेलता रहा और जल्दबाजी भी नहीं दिखाई।
विज्ञापन


सेन ने कहा कि हमने नहीं सोचा था कि हम टूर्नामेंट में इतना आगे जाएंगे लेकिन एक बात पक्की थी, हम जानते थे कि हम किसी भी टीम को हरा सकते हैं; हमारी सोच थी कि एक बार में एक मैच पर ध्यान दें और परिणामों के बारे में न सोचें... क्योंकि कुछ भी असंभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान टीम मैनेजर विमल कुमार ने कहा कि सात्विक और चिराग भी युगल संयोजन के रूप में वास्तव में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वे बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन रैंकिंग में भी शीर्ष 10 में हैं। मुझे पूरा भरोसा था... हमें प्रेरणा की जरूरत थी, जब पीएम ने फोन किया तो मैं बहुत प्रभावित हुआ, वह पल बहुत खास था।

उन्होंने कहा कि जब टीम को अंतिम रूप दिया गया, तो यह बहुत स्पष्ट था कि हमारे पास सर्वश्रेष्ठ तीन एकल खिलाड़ी लक्ष्य, श्रीकांत और प्रणय हैं। मुझे विश्वास था कि अगर वे अपनी क्षमता से खेले तो किसी को भी हरा सकते हैं। उन्होंने पहले भी ऐसा किया है।


इस दौरान लक्ष्य के पिता धीरेंद्र कुमार सेन ने कहा कि जब पीएम मोदी ने बात की तो हम आश्चर्यचकित थे। उन्हें हमारे मूल निवास के बारे में भी जानकारी थी, उन्होंने जीतने के लिए प्रेरित किया। हमें अच्छा लगा कि उन्हें हमारे बारे में जानकारी थी। हमने कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई के साथ भी वीडियो कॉल पर बात की।

कर्नाटक सरकार देगी पांच लाख रुपये
इधर, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने लक्ष्य सेन को राज्य सरकार की ओर से पांच लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Badminton player Lakshya Sen
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed