फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीच सड़क टॉपलेस हुई थी ये एक्ट्रेस, अब ज्वाला गुट्टा का भी कास्टिंग काउच मामले पर मिला सपोर्ट

Wed, 11 Apr 2018 05:14 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 11 Apr 2018 05:14 PM IST
विज्ञापन
Jwala Gutta supports actress Telugu actor Sri Reddy on casting couch
फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच के विरोध में दक्षिण भारतीय फिल्मों की एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने झंडा बुलंद कर रखा है। फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स के ऑफिस के सामने सड़क पर टॉपलेस होकर धरना देने वाली श्री रेड्डी के सपोर्ट में बैडमिंंटन स्टार ज्वाला गुट्टा उतर आईं हैं।
Jwala Gutta supports actress Telugu actor Sri Reddy on casting couch
भारतीय बैडमिंटन स्टार ज्वाला ने एक इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि हमेशा कास्टिंग काउच के मुद्दों पर तब क्यों लोग बोलते हैं जब उन पर बीतती है? क्यों हमेशा टैलेंट से ज्यादा सेक्शुअल फेवर को तरजीह दी जाती है? उन्होंने कहा आज महिलाएं एक सशक्त पोजिशन में हैं। ऐसे में हमें अपनी आवाज उठाने से नहीं कतराना चाहिए। ज्वाला ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि हमें समाज को हमारे बच्चों के लिए सुरक्षित बनाना है।
 
Jwala Gutta supports actress Telugu actor Sri Reddy on casting couch
एक्ट्रेस के इस तरह से प्रोटेस्ट करने पर तमिलनाडु पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है। इसके बाद एक्ट्रेस को कड़ा विरोध जताने का खामियाजा भी भुगतना पड़ा। श्री रेड्डी को मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (MAA) ने बैन कर दिया, उनके आईएएस ऑफिसर मकान मालिक ने एक्ट्रेस को घर खाली करने का अल्टीमेटम तक थमा दिया है। बावजूद इसके श्री रेड्डी इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच पर सनसनीखेज खुलासे से नहीं घबराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jwala Gutta supports actress Telugu actor Sri Reddy on casting couch
श्री ने आरोप लगाया कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कुछ लोगों की डिमांड पर न्यूड तस्वीरें और वीडियो भी भेजे ताकि उन्हें फिल्म में रोल मिल सके। श्री ने कहा, 'उन्होंने वीडियो देखा और फिर भी कोई रोल नहीं दिया। यहां तक कि उन्होंने मुझे लाइव न्यूड वीडियो करने को भी बोला।' एक्ट्रेस ने कहा कि फिल्म में रोल मांगने वाली अभिनेत्रियों का इसी तरह फायदा उठाया जाता है।
विज्ञापन
Jwala Gutta supports actress Telugu actor Sri Reddy on casting couch
श्री रेड्डी ने अपना करियर एक स्थानीय टीवी चैनल में प्रेजेंटर के तौर पर शुरू किया था। पांच साल बाद ही वे फिल्मों में काम करने लगीं। उन्होंने कुछ तेलुगू फिल्मों में छोटे-मोटे रोल किए हैं और इस घटना के बाद अचानक सुर्खियों में आ गईं। अभी तक उन्होंने अपने यौन उत्पीड़न का कोई सबूत पेश नहीं किया है और ना ही वह पुलिस में शिकायत दर्ज करना चाहती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed