फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Japan Open Badminton: Satwik-Chirag eyeing 5th title of year, PV Sindhu, HS Prannoy will try to get rhythm

Japan Open Badminton: सात्विक-चिराग की निगाह साल के पांचवें खिताब पर, सिंधू और प्रणय लय पाने की करेंगे कोशिश

Tue, 25 Jul 2023 02:22 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 25 Jul 2023 02:22 AM IST
सार

सात्विक और चिराग की भारतीय बैडमिंटन जोड़ी 10 मैचों से जीतती आ रही है। सात्विक-चिराग इस साल चार खिताब जीत चुके हैं और जापान ओपन में उनकी निगाह पांचवें खिताब पर होंगी।

विज्ञापन
Japan Open Badminton: Satwik-Chirag eyeing 5th title of year, PV Sindhu, HS Prannoy will try to get rhythm
सात्विक और चिराग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरिया ओपन में खिताब जीतने वाली सात्विकसाईराज रैंकिरेड्डी और चिराग सेठी की पुरुष युगल जोड़ी इस साल के अपने स्वप्निल प्रदर्शन को जारी रखना चाहेगी तो वहीं अनुभवी पीवी सिंधू और एचएस प्रणय मंगलवार से शुरू हो रहे जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट से अपनी पुरानी लय हासिल करने की कोशिश करेंगे। सात्विक और चिराग की भारतीय बैडमिंटन जोड़ी 10 मैचों से जीतती आ रही है।
विज्ञापन

सात्विक-चिराग इस साल चार खिताब जीत चुके हैं और जापान ओपन में उनकी निगाह पांचवें खिताब पर होंगी। राष्ट्रमंडल खेलों के विजेता सात्विक और चिराग की भारतीय जोड़ी ने रविवार को कोरिया ओपन के पुरुष युगल फाइनल में फजर अल्फियान और मोहम्मद रियान आर्दियांतो की इंडोनेशिया की शीर्ष वरीय जोड़ी पर 17-21 21-13 21-14 की जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह जोड़ी इस साल स्विस ओपन, एशियन चैंपियनशिप और इंडोनेशिया ओपन जीतकर अपने कॅरिअर की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं। तीसरी वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी जापान ओपन में अपने अभियान का आगाज इंडोनेशिया के लियो रोली कार्नांडो एवं डेनियल मार्थिन की जोड़ी के खिलाफ करेगी।
विज्ञापन

सिंधू की पहली टक्कर चीन की झांग यी से
पेरिस ओलंपिक से एक साल पहले भारतीय बैडमिंटन जगत में सबसे ज्यादा चिंता की बात सिंधू के लचर फॉर्म पर है। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और पूर्व विश्व चैंपियन चोट से उबरने के बाद अपने पुराने रंग में नहीं लौट पाई है। सिंधू इस साल 12 बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर स्पर्धाओं में से छह में पहले दौर में बाहर होने के बाद वह विश्व रैंकिंग में 17वें नंबर पर खिसक गई हैं। वह पिछले सप्ताह अपने नए कोच मोहम्मद हाफिज की देख रेख में कोरिया ओपन के पहले दौर में निचली रैंकिंग वालीं पाई यू-पो से हार गई थी। सिंधू यहां शुरुआती दौर में झांग यी मैन के खिलाफ मैदान में उतरेंगी तो उन्हें अपने प्रदर्शन में काफी सुधार करना होगा। चीन की इस खिलाड़ी के खिलाफ सिंधू की जीत-हार का रिकॉर्ड 2-2 है। सिंधू ने 20वीं रैंकिंग पर काबिज झांग को मलयेशिया ओपन में शिकस्त दी थी।

लक्ष्य और प्रियांशु होंगे आमने-सामने
कनाडा ओपन के चैंपियन सेन भी इस टूर्नामेंट से खेल में वापसी करेंगे। उन्होंने कोरिया ओपन से विश्राम लिया था। शुरुआती दौर में उनके सामने हमवतन प्रियांशु राजावत की चुनौती होगी। मलयेशिया मास्टर्स का खिताब इस साल मई में जीतने वाले प्रणय भारत के शीर्ष रैंकिंग के एकल खिलाड़ी हैं। पिछले कुछ टूर्नामेंटों में खराब प्रदर्शन के बाद हालांकि उनकी रैंकिंग में गिरावट आई है और वह 10वें पायदान पर खिसक गये है। आठवीं वरीयता प्राप्त प्रणय अपने अभियान का आगाज चीन के गैरवरीय खिलाड़ी ली शी फेंग के खिलाफ करेंगे।

विश्व रैंकिंग के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत चीनी ताइपे के चोउ तियेन चान के खिलाफ पहले दौर का मुकाबला खेलेंगे। दोनों भारतीय खिलाड़ी अगर अपने शुरुआती मुकाबलों को जीतने में सफल रहे तो दूसरे दौर में एक-दूसरे का सामना करेंगे। महिला एकल के शुरुआती दौर में मालविका बंसोड़ का मुकाबला स्थानीय खिलाड़ी अया ओहोरी से होगा, जबकि आकर्षी कश्यप का सामना शीर्ष वरीयता प्राप्त अकाने यामागुची से होगा। पुरुष युगल में एमआर अर्जुन एवं ध्रुव कपिला जबकि महिला युगल में राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता तृषा जॉली एवं गायत्री गोपीचंद की जोड़ी भी यहां चुनौती पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed