{"_id":"64c53219bdab86c9b505ac3a","slug":"japan-open-2023-lakshya-sen-lost-in-semi-finals-asian-champion-christie-defeated-indian-challenge-ended-2023-07-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Japan Open: सेमीफाइनल में हारे लक्ष्य, एशियाई चैंपियन क्रिस्टी ने हराया, टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
Japan Open: सेमीफाइनल में हारे लक्ष्य, एशियाई चैंपियन क्रिस्टी ने हराया, टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त
Sat, 29 Jul 2023 09:07 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 29 Jul 2023 09:07 PM IST
सार
लक्ष्य के बाहर होने से भारत की जापान ओपन में चुनौती भी समाप्त हो गई। सेन ने इस महीने के शुरू में कनाडा ओपन सुपर 500 का खिताब जीता था। इस मैच से पहले इन दोनों का आपस में रिकॉर्ड 1-1 से बराबर था।
विज्ञापन
लक्ष्य सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के युवा खिलाड़ी लक्ष्य सेन शनिवार को यहां दुनिया के नौवें नंबर के खिलाड़ी और एशियाई खेलों के चैंपियन इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी से सेमीफाइनल में तीन गेम तक चले संघर्षपूर्ण मैच में हार कर जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
अल्मोड़ा के रहने वाले विश्व में 13वें नंबर के खिलाड़ी 21 वर्षीय सेन ने पहला गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी की और अपने प्रतिद्वंद्वी को दबाव में रखा लेकिन आखिर में वह पांचवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी क्रिस्टी से 15-2, 21-13, 16-21 से हार गए। यह मैच 68 मिनट चला।

लक्ष्य के बाहर होने से भारत की जापान ओपन में चुनौती भी समाप्त हो गई। सेन ने इस महीने के शुरू में कनाडा ओपन सुपर 500 का खिताब जीता था। इस मैच से पहले इन दोनों का आपस में रिकॉर्ड 1-1 से बराबर था। सेन को कोर्ट पर अपनी गति के लिए जाना जाता है जबकि क्रिस्टी के शॉट दमदार होते हैं।
इन दोनों खिलाड़ियों ने इस रोमांचक मुकाबले में अपने कौशल का खुलकर प्रदर्शन किया। इंडोनेशिया के खिलाड़ी ने हालांकि शुरू में गलतियां की जिनका फायदा उठाकर सेन ने 7-4 से बढ़त हासिल कर ली।
इन दोनों खिलाड़ियों ने इस रोमांचक मुकाबले में अपने कौशल का खुलकर प्रदर्शन किया। इंडोनेशिया के खिलाड़ी ने हालांकि शुरू में गलतियां की जिनका फायदा उठाकर सेन ने 7-4 से बढ़त हासिल कर ली।
भारतीय खिलाड़ी ने इसके बाद कुछ गलतियां की जिससे क्रिस्टी ने स्कोर बराबर कर दिया। सेन ने दो करारे स्मैश लगाकर मध्यांतर तक दो अंक की बढ़त हासिल कर ली। क्रिस्टी ने हालांकि इसके बाद अच्छा खेल दिखाया तथा 32 शॉट की रैली जीतकर 15-12 से बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और पहला गेम अपने नाम किया।
दूसरे गेम में किया दमदार प्रदर्शन
सेन ने दूसरे गेम में शुरू में कड़े संघर्ष के बाद उन्होंने लय हासिल कर ली। कुछ शानदार स्मैश और ड्रॉप शॉट के दम पर दूसरे गेम में 11-5 की मजबूत बढ़त बना ली थी। उन्होंने इसके बाद सात गेम प्वाइंट हासिल किए। क्रिस्टी का शॉट बाहर जाने से उन्होंने यह गेम जीत कर मुकाबला बराबरी पर ला दिया।
निर्णायक गेम में भी दोनों खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला लेकिन वह क्रिस्टी थे जिन्होंने खेल पर नियंत्रण रखा। एक समय स्कोर 13-17 था। क्रिस्टी ने सटीक स्मैश से स्कोर 19-15 किया तथा इसके बाद पांच मैच प्वाइंट हासिल किए। सेन ने एक मैच प्वाइंट बचाया लेकिन इसके बाद उनका शॉट नेट पर टकरा गया जिससे क्रिस्टी फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे।