{"_id":"5ce42b29bdec22076e31aca6","slug":"indian-shuttlers-suffer-2-3-loss-to-malaysia","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुदीरमन कप: भारत को मलयेशिया के हाथों 2-3 से मिली मात ","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
सुदीरमन कप: भारत को मलयेशिया के हाथों 2-3 से मिली मात
Tue, 21 May 2019 10:15 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Tue, 21 May 2019 10:15 PM IST
सार
-सुदीरमन मिश्रित टीम चैंपियनशिप में श्रीकांत की जगह समीर को उतारना पड़ा महंगा
-एकल में सिंधु और मिश्रित युगल में सात्विक-अश्विनी ही अपने-अपने मुकाबले जीत पाए
विज्ञापन
पी. वी. सिंधु
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समीर वर्मा को एकल में सीधे गेमों में मिली हार के चलते भारत को सुदीरमन मिश्रित टीम चैंपियनशिप के ग्रुप वनडी मुकाबले में मलयेशिया के हाथों 2-3 से शिकास्त का सामना करना पड़ा। इस हार से भारत के नॉकआउट चरण में पहुंचने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है।
विज्ञापन
मिश्रित युगल में सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा ने गोह सूप हुआत और लाई शेवोन जेमी को 16-21, 21-17, 24-22 से हराकर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद पुरुष एकल में किदांबी श्रीकांत की जगह समीर को उतारने का फैसला गलत साबित हुआ।
विज्ञापन
समीर को ली जी जिया के हाथों 48 मिनट तक चले मुकाबले में 13-21, 15-21 से शिकस्त मिली। इससे मलयेशिया ने 1-1 से बराबरी कर ली। ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु ने गोह जिन वेई को 21-12, 21-8 से शिकस्त देकर भारत को फिर 2-1 की बढ़त दिला दी।
विज्ञापन
युगल में मनु अत्री और बी सुमीत रेड्डी को आरोन चिया और टियो ई यि के हाथों 20- 22, 19-21 से हार मिली। निर्णायक मुकाबले में अश्विनी और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी चोउ मेई कुआन और ली मेंग यिआन के हाथों 11-21, 19-21 से हार गई।
भारत को अब बुधवार को चीन से खेलना है। चीन की टीम में ऑल इंग्लैंड चैंपियन चेन युफेई और दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी शि युकी है। भारतीय टीम 2011 और 2017 में क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी।