फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Indian shuttlers huge gain in latest BWF rankings, Kidambi Srikanth back to top 10, Lakshya sen attains career best ranking

BWF Rankings: भारतीय खिलाड़ियों को रैंकिंग में हुआ बड़ा फायदा, किदांबी दो साल बाद शीर्ष 10 में पहुंचे, लक्ष्य और प्रणॉय भी छाए

Tue, 21 Dec 2021 08:28 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 21 Dec 2021 08:28 PM IST
सार

भारत के शानदार प्रदर्शन का इनाम खिलाड़ियों को उनकी रैंकिंग में मिला है। विश्व बैडमिंटन संघ (बीडब्ल्यूएफ) की ताजा रैंकिंग में ऊपर के चारों खिलाड़ियों को बड़ा फायदा हुआ है। पूर्व नंबर एक खिलाड़ी किदांबी फिर से टॉप 10 में पहुंच गए हैं। वह चार स्थान की छलांग के साथ 10वें पायदान पर काबिज हो गए हैं। 

विज्ञापन
Indian shuttlers huge gain in latest BWF rankings, Kidambi Srikanth back to top 10, Lakshya sen attains career best ranking
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियो ने स्पेन में हाल ही समाप्त हुई विश्व चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। भारत को पुरुष वर्ग में दो पदक मिले। किदांबी श्रीकांत ने रजत तो वहीं लक्ष्य सेन ने कांस्य पदक अपने नाम किया। एचएस प्रनॉय भले ही पदक से चूक गए लेकिन वह भी क्वॉर्टरफाइनल तक पहुंचने में सफल रहे। इनके अलावा महिला वर्ग में पीवी सिंधु भी क्वॉर्टरफाइनल तक पहूंची। 

विज्ञापन


भारत के शानदार प्रदर्शन का इनाम खिलाड़ियों को उनकी रैंकिंग में मिला है। विश्व बैडमिंटन संघ (बीडब्ल्यूएफ) की ताजा रैंकिंग में ऊपर के चारों खिलाड़ियों को बड़ा फायदा हुआ है। पूर्व नंबर एक खिलाड़ी किदांबी फिर से टॉप 10 में पहुंच गए हैं। वह चार स्थान की छलांग के साथ 10वें पायदान पर काबिज हो गए हैं। 
विज्ञापन

 

विश्व चैंपियनशिप में पहली बार पदक जीतने वाले 20 वर्षीय लक्ष्य सेन को भी दो स्थान का फायदा हुआ है और वह अब 17वें नंबर पर पहुंच गए हैं। इनके अलावा एचएस प्रनॉय भी छह स्थान के फायदे के साथ 26वें नंबर पर पहुंच गए हैं। अन्य भारतीय पुरुष शटलर्स में बी साई प्रणीत को दो जबकि समीर वर्मा को एक स्थान का नुकसान हुआ है, हालांकि दोनों ही खिलाड़ी शीर्ष 25 खिलाड़ियों की सूची में बने हुए हैं। 

महिलाओं की रैंकिंग में पीवी सिंधु की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है और वह सातवें स्थान पर बरकरार हैं। वहीं साइना नेहवाल भी 25वीं रैंकिंग पर बनी हुई हैं। महिलाओं की युगल रैंकिंग में भारत की अश्विनी पोन्नप्पा और एन सिक्की रेड्डी एक स्थान के फायदे के साथ 20वें नंबर पर पहुंच गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed