फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   indian shuttlers aim for medal in sudirman cup 2019 sindhu saina and kidambi will be contender

सुदीरमन कप में सिधू-साइना से होगी पदक की उम्मीद, सामने होगी चीन की कड़ी चुनौती

Sat, 18 May 2019 10:35 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 18 May 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
indian shuttlers aim for medal in sudirman cup 2019 sindhu saina and kidambi will be contender
pv sindu and saina nehwal
शीर्ष शटलर पीवी सिंधू और साइना नेहवाल रविवार से यहां शुरू होने वाले प्रतिष्ठित सुदीरमन कप में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगी जिसमें भारत की पदक की उम्मीद जारी रहेगी।
विज्ञापन


भारत 2011 और 2017 दो चरण में इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचा लेकिन अंतिम आठ चरण से आगे नहीं बढ़ सका।

भारतीयों को सुनिश्चित करना होगा कि वे मजबूत चीन के सामने कोई कोर कसर नहीं छोड़े और 2009 सेमीफाइनल में पहुंची मलयेशिया के खिलाफ शुरुआती झटके से बचे ताकि वह ग्रुप 1 डी से क्वालिफाइ कर सके।
विज्ञापन


मिश्रित टीम चैंपियनशिप के दौरान भारत की उम्मीद बेहतरीन एकल खिलाड़ियों पर निर्भर होगी जिसमें मौजूदा बीडब्ल्यूए विश्व टूर फाइनल्स विजेता सिंधू, 2019 इंडोनेशिया मास्टर्स चैंपियन साइना नेहवाल, 2019 इंडिया ओपन फाइनल में पहुंचे किदांबी श्रीकांत और बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स के सेमीफाइनल में पहुंचे समीर वर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत सोमवार को मलयेशिया की चुनौती पार करने की कोशिश करेगा, जिसके बाद अगले दिन उसका सामना मजबूत 10 बार की चैंपियन चीन से होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed