फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Indian shuttler Satviksairaj rankireddy and chirag shetty re enters in top 10 badminton ranking

फ्रेंच ओपन की उपविजेता सात्विक-चिराग की जोड़ी की बड़ी छलांग, रैंकिंग में टॉप 10 में शामिल

Wed, 30 Oct 2019 01:48 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 30 Oct 2019 01:48 PM IST
विज्ञापन
Indian shuttler Satviksairaj rankireddy and chirag shetty re enters in top 10 badminton ranking
सात्विक साईराज रेड्डी और चिराग शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में फिर से शीर्ष दस में शुमार हो गई। पिछले हफ्ते बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 750 टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी भारतीय जोड़ी बने सात्विक और चिराग दो स्थान के फायदे से नौवें नंबर पर पहुंच गए हैं। दोनों पिछली बार अगस्त में थाईलैंड ओपन सुपर टूर 500 का खिताब जीतने के बाद पहली बार शीर्ष दस में पहुंचे थे।

विज्ञापन


सात्विक-चिराग ने विश्व चैंपियन ली जून हुइ और लियू यू चेन को हराकर यह ट्रॉफी जीती थी और वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय जोड़ी बनी थी। इस भारतीय जोड़ी ने पिछले साल हैदराबाद ओपन जीतने के अलावा गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था।
विज्ञापन


दिग्गज पीवी सिंधू छठे और साइना नेहवाल नौवें स्थान पर कायम हैं। लक्ष्य सेन एक पायदान ऊपर 51वें और शुभंकर डे चार स्थान की छलांग लगाकर 38वें स्थान पर पहुंच गए हैं। पी कश्यप एक स्थान ऊपर 25वें और समीर वर्मा 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं। अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी एक स्थान नीचे 26वें स्थान पर खिसक गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed