फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Indian shuttler PV Sindhu bowing out of the All England Championships after first round defeat match results

All England: भारत की स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधू पहले दौर में हारकर बाहर, कोरियाई खिलाड़ी ने तीन गेम में दी मात

Wed, 12 Mar 2025 09:04 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 12 Mar 2025 09:04 PM IST
सार

पैर की मांसपेशियों में चोट के बाद वापसी कर रहीं 29 साल की सिंधू को एरेना बर्मिंघम में एक घंटे से कुछ अधिक समय चले मुकाबले में दुनिया की 21वें नंबर की खिलाड़ी किम के खिलाफ 21-19, 13-21, 13-21 से हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Indian shuttler PV Sindhu bowing out of the All England Championships after first round defeat match results
पीवी सिंधू - फोटो : PTI

विस्तार

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू बुधवार को ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर सकीं। स्टार महिला खिलाड़ी सिंधू को पहले दौर में कोरिया की किम गा युन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। सिंधू ने किम के खिलाफ पहला गेम जीता था, इसके बावजूद तीन गेम तक चले मैच में हारकर बाहर हो गईं। 
विज्ञापन

सिंधू के लिए एक और निराशाजनक नतीजा 
पैर की मांसपेशियों में चोट के बाद वापसी कर रहीं 29 साल की सिंधू को एरेना बर्मिंघम में एक घंटे से कुछ अधिक समय चले मुकाबले में दुनिया की 21वें नंबर की खिलाड़ी किम के खिलाफ 21-19, 13-21, 13-21 से हार का सामना करना पड़ा। सिंधू ने इससे पहले किम के खिलाफ 2019 में हांगकांग ओपन में एकमात्र मुकाबले में जीत दर्ज की थी। सिंधू के लिए यह एक और निराशाजनक नतीजा है। जनवरी में इंडिया ओपन सुपर 750 के क्वार्टर फाइनल से बाहर होने के बाद उसी महीने वह इंडोनेशिया मास्टर्स के पहले दौर से भी आगे बढ़ने में नाकाम रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहन-शिवानी दूसरे दौर में
सिंधू को भले ही महिला एकल वर्ग में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन मिश्रित युगल वर्ग में भारत के लिए नतीजा सुखद रहा। भारत के रोहन कपूर और रुतविका शिवानी गाडे की जोड़ी नेजीत दर्ज कर ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बना ली। भारतीय जोड़ी का सामना दूसरे दौर में येन झी फेंग और या शिन वेइ की चीन की पांचवीं वरीय जोड़ी से होगा। रोहन और रुतविका की दुनिया की 40वें नंबर की जोड़ी ने यी होंग वेइ और निकोल गोंजालेस चैन की चीनी ताइपे की जोड़ी को एरेना बर्मिंघम में पहले दौर के मुकाबले में 21-10, 17-21, 24-22 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed