{"_id":"5e61ddc98ebc3eebb63aebb4","slug":"indian-players-withdraw-from-all-england-due-to-coronavirus-outbreak","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहरः कुछ भारतीय खिलाड़ियों ने ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप से हटने का किया फैसला","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
कोरोना का कहरः कुछ भारतीय खिलाड़ियों ने ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप से हटने का किया फैसला
Fri, 06 Mar 2020 10:51 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 06 Mar 2020 10:51 AM IST
विज्ञापन
बैडमिंटन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एच एस प्रणय सहित कई भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अगले सप्ताह होने वाली ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप से हटने का फैसला किया है। उनके अलावा चिराग शेट्टी और सत्विकसाईराज रंकीरेड्डी की दुनिया की 10वें नंबर की पुरूष जोड़ी ने भी अपने नाम वापस लिए हैं।
यह सत्र का पहला विश्व टूर सुपर 1000 टूर्नामेंट है जो 11 मार्च से शुरू होना है। ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप टोक्यो 2020 क्वालीफिकेशन के लियए काफी अहम है। भारतीय बैडमिंटन संघ (बाई) के सचिव अजय सिंघानिया ने पीटीआई से कहा कि कुछ खिलाड़ियों ने बाई को लिखा और ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप से हटने के अपने फैसले के बारे में सूचित किया।
उन्होंने कहा कि चिराग शेट्टी और सत्विकसाईराज रंकीरेड्डी की शीर्ष युगल जोड़ी के अलावा मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी, एच एस प्रणय, समीर वर्मा और सौरभ वर्मा ने हटने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि हालांकि साइना नेहवाल, पीवी सिंधू, किदाम्बी श्रीकांत, अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी और प्रणव जेरी चोपड़ा टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं।