{"_id":"620e2832c05a866629534337","slug":"indian-mens-team-defeated-hong-kong-by-3-2-in-badminton-asia-team-championships","type":"story","status":"publish","title_hn":"Badminton Asia Team Championships: भारतीय पुरुष टीम ने हांगकांग को 3-2 से हराया, नॉकआउट में जगह बनाने की उम्मीदें बरकरार","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
Badminton Asia Team Championships: भारतीय पुरुष टीम ने हांगकांग को 3-2 से हराया, नॉकआउट में जगह बनाने की उम्मीदें बरकरार
Thu, 17 Feb 2022 04:19 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 17 Feb 2022 04:19 PM IST
सार
विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन की अगुवाई में भारतीय पुरुष टीम ने ग्रुप ए में हांगकांग को 3-2 से हराया। भारत ने गुरुवार को मिली जीत के साथ बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप के नॉकआउट में जगह बनाने की उम्मीदों को बरकरार रखा।
विज्ञापन
लक्ष्य सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन की अगुवाई में भारतीय पुरुष टीम ने ग्रुप ए में हांगकांग को 3-2 से हराया। भारत ने गुरुवार को मिली जीत के साथ बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप के नॉकआउट में जगह बनाने की उम्मीदों को बरकरार रखा।
विज्ञापन
कोरिया के खिलाफ पहले मैच में 0-5 की करारी हार से हालांकि टीम की नॉकआउट में जगह बनाने की राह मुश्किल हो गई है। भारत अभी एक जीत और एक हार के साथ ग्रुप ए में हांगकांग से ऊपर तीसरे स्थान पर है। ग्रुप ए से अभी गत चैंपियन इंडोनेशिया और कोरिया नॉकआउट में जगह बनाने की दौड़ में आगे चल रहे हैं।
विज्ञापन
गुरुवार को भारत के लिए इंडिया ओपन विजेता लक्ष्य, मिथुन मंजूनाथ तथा हरिहरन ए और रूबेन आर की युगल जोड़ी ने जीत दर्ज की। इससे पहले दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य सबसे पहले कोर्ट पर उतरे और उन्होंने दुनिया के 17वें नंबर के खिलाड़ी ली च्युक यीयू को 35 मिनट में 21-19, 21-10 से हराकर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई। लेकिन इसके बाद लाउ च्युक हिम और ली चुन हेई रेगिनाल्ड ने युगल मुकाबले में मनजीत सिंह ख्वेराकपम और डिंकू सिंह कोंथोजम की जोड़ी को रोमांचक मुकाबले में 20-22, 21-15, 21-18 से हराकर हांगकांग को 1-1 से बराबरी दिला दी।
विज्ञापन
ओडिशा में पहली बार सुपर 100 टूर्नामेंट में जीतने वाले किरण जॉर्ज को कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद चेन यिन चेक के खिलाफ 13-21, 21-17, 9-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी जिससे हांगकांग ने 2-1 की बढ़त बना ली। हरिहरन और रूबेन ने हालांकि चाउ हिन लोंग और ल्यू चुन वेई को 21-17 21-16 से हराकर भारत को बराबरी दिला दी।
सैयद मोदी सुपर 300 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे मंजूनाथ ने इसके बाद जेसन गुनावन को कड़े मुकाबले में 21-14 17-21 21-11 से हराकर भारत की 3-2 से जीत सुनिश्चित की। नॉकआउट में जगह बनाने के लिए भारत को अब शुक्रवार को गत चैंपियन इंडोनेशिया को हराना होगा और हांगकांग के खिलाफ कोरिया की हार की दुआ करनी होगी।
भारत और कोरिया दोनों ने अभी एक मुकाबला जीता और एक गंवाया हैं। दोनों टीम अगर शुक्रवार को जीत दर्ज करती हैं तो फिर देखा जाएगा कि किस टीम ने अधिक मैच और गेम जीते तथा हारे हैं और इस मामले में कोरिया आगे है।