फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Indian duo Satwik Chirag win final of French Open

French Open: भारत के सात्विक-चिराग ने जीता फ्रेंच ओपन, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी बधाई

Mon, 31 Oct 2022 01:54 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 31 Oct 2022 01:54 PM IST
सार

सात्विक और चिराग की जोड़ी ने फाइनल में कमाल का प्रदर्शन किया। भारतीय जोड़ी ने ताइवान के लू चिंग-याओ/यांग पो हान को 21-13, 21-19 से हराकर खिताब अपने नाम किया। 

विज्ञापन
Indian duo Satwik Chirag win final of French Open
सात्विक-चिराग ने रचा इतिहास - फोटो : ANI

विस्तार

भारत के सात्विक-चिराग की स्टार जोड़ी ने रविवार ने 2022 में अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए ताइवान के लू चिंग-याओ/यांग पो हान को हराकर बैडमिंटन फ्रेंच ओपन पुरुष डबल जीत लिया है। यह उनका 11वां खिताब है। एकतरफा मुकाबला करीब 48 मिनट तक चला, शुरू से ही भारतीय जोड़ी कोर्ट पर हावी रही। जिससे विपक्षी खिलाड़ियों का जीतना मुश्किल हो गया। 1983 के बाद पहली बार किसी भारतीय जोड़ी ने फ्रेंच ओपेन में पुरुष युगल का खिताब जीता है। इससे पहले 1983 में पार्थो गांगुली और विक्रम सिंह की जोड़ी ने यह कारनामा किया था। भारतीय जोड़ी की इस शानदार जीत पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने उन्हें बधाई दी है।

विज्ञापन


अनुराग ठाकुर ने ट्वीट किया "भारतीय बैडमिंटन पुरुष युगल जोड़ी सात्विसाईराज और चिराग शेट्टी को 2022 फ्रेंच ओपन जीतने पर बधाई। यह पहली भारतीय जोड़ी है, जिसने कोई बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 750 का खिताब जीता है। शानदार!"
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह खिताब जीता
पिछले 2019 में फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट में सात्विक और चिराग की जोड़ी खिताब से चूक गई थी। इस दौरान वे उपविजेता रहे थे और वे मार्कस फर्नाल्डी गिदोन और केविन संजय सुकामुल्जो की इंडोनेशियाई जोड़ी से हार गए थे। वहीं इस जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन 21-13, 21-19 करते हुए यह खिताब जीता है। वहीं 1983 में पार्थो गांगुली और विक्रम सिंह के बाद फ्रेंच ओपन खिताब जीतने वाली पहली भारतीय पुरुष युगल टीम बन गई।


भारतीय खिलाड़ियों ने आसानी से जीत हासिल कर ली। 
इससे पहले सात्विक और चिराग ने शुक्रवार को पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल में पूर्व विश्व चैंपियन और जापान के ताकुरो होकी और युगो कोबायाशी की दुनिया की नंबर एक जोड़ी को हराया था। दसवीं वरीयता प्राप्त चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी ने शीर्ष वरीयता प्राप्त जापानी खिलाड़ियों ताकुरो होकी और यूगो कोबायाशी को 49 मिनट में 23-21, 21-18 से मात दी थी। क्वार्टर फाइनल में भारतीय जोड़ी के प्रदर्शन को देखते हुए सेमीफाइनल मैच उनके लिए आसान माना जा रहा था। मैच में हुआ भी ऐसा ही और भारतीय खिलाड़ियों ने आसानी से जीत हासिल कर ली। 

French Open Badminton: समीर वर्मा ने पहले राउंड में हासिल की जीत, एचएस प्रणय भी दूसरे दौर में पहुंचे

क्वार्टर फाइनल मैच में किया था उलटफेर 
क्वार्टर फाइनल मैच में भी भारतीय जोड़ी ने मजबूत शुरुआत की और जल्दी से 20-16 की बढ़त बना ली। फिर भी, ताकुरो होकी और यूगो कोबायाशी ने चार गेम अंक बचाकर स्कोर को 20 पर बराबर कर दिया। हालांकि, 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन भारतीय टीम ने संयम बनाए रखा और पहला गेम अपने नाम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed