फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Indian badminton team defeated by china in sudirman cup

भारतीय टीम का शर्मनाक प्रदर्शन, चीन से 5-0 से हारकर सुदीरमन कप से बाहर

Wed, 22 May 2019 05:21 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 22 May 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
Indian badminton team defeated by china in sudirman cup
saina nehwal

भारतीय बैडमिंटन टीम को यहां जारी सुदीरमन कप में बुधवार को लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी। चीन ने एकतरफा मुकाबले में भारत को 5-0 से करारी शिकस्त दी। मिश्रित टीम चैंपियनशिप में अब तक एक भी पदक न जीत पाने वाली भारतीय टीम के लिए कोई भी खिलाड़ी मैच नहीं जीत पाया। चीन के खिलाफ पीवी सिंधु के स्थान पर सायना नेहवाल ने महिला एकल वर्ग का मैच खेला। 

विज्ञापन


पहले मैच में प्रणव जेरी चोपड़ा एवं एन. सिक्की रेड्डी की जोड़ी का सामना वांग इलयू एवं हुआंग डोंगपिंग से हुआ। चीनी जोड़ी ने विपक्षी खिलाड़ियों को बिल्कुल भी टिकने नहीं दिया और महज 28 मिनट में इस मैच को 21-5, 21-11 से अपने नाम किया। पुरुष एकल वर्ग में भी भारत को निराशा हाथ लगी। समीर वर्मा ने इस मैच में चेन लॉन्ग को कड़ी टक्कर दी, लेकिन एक घंटे और 11 मिनट तक इस मुकाबले में उन्हें 17-21, 20-22 से हार झेलनी पड़ी। 
विज्ञापन


पुरुष युगल वर्ग का मैच भी रोमांचक रहा। सात्विसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने मैच की दमदार शुरुआत की और पहले गेम को 21-18 से अपने नाम किया। हान चेंगकाई और झोउ हाओडोंग की जोड़ी ने हालांकि, भारत की वापसी नहीं होने दी और अगले दो गेम में 21-15, 21-17 से जीत दर्ज करते हुए अपनी टीम को 3-0 की अजेय बढ़त दिला दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेहवाल को महिला एकल वर्ग में सफलता नहीं मिली। उन्हें चेन यूफेई ने महज 33 मिनट में 21-12, 21-17 से हराया। आखिरी मैच में अश्विनी पोनप्पा एवं एन. सिक्की रेड्डी को चेन क्विंगचेन एवं जिया यीफान ने महज 34 मिनट में मात दे दी। चीनी जोड़ी ने 21-12, 21-15 से मैच जीता। पिछले मैच में भारत को मलयेशिया के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed