{"_id":"5a9371fa4f1c1bf07b8b958b","slug":"indian-badminton-player-sameer-verma-won-swiss-open-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"समीर वर्मा ने जीता स्विस ओपन खिताब, फाइनल में विश्व के पूर्व नंबर-2 खिलाड़ी को दी मात","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
समीर वर्मा ने जीता स्विस ओपन खिताब, फाइनल में विश्व के पूर्व नंबर-2 खिलाड़ी को दी मात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 26 Feb 2018 08:06 AM IST
विज्ञापन
sameer verma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय शटलर समीर वर्मा ने रविवार को स्विस ओपन खिताब पर कब्जा किया। उन्होंने विश्व के नंबर दो खिलाड़ी रह चुके जॉन ओ जोर्गेनसन को हराकर यह उपलब्धि हासिल की। यह खिताब जीतने के बाद समीर को स्विस ओपन सुपर 300 टूर्नामेंट की 150,000 डॉलर की ईनामी राशि से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
बता दें कि मध्य प्रदेश के इस 23 वर्षीय खिलाड़ी ने अपनी बेहतरीन तकनीक का इस्तेमाल करते हुए जोर्गेनसन को एकतरफा मुकाबले में 36 मिनट में 21-15, 21-13 से हराया। इससे पहले समीर ने पिछले साल सैयद मोदी ग्रां प्री गोल्ड जीता था और इसके बाद 2016 में हांगकांग सुपर सीरीज के फाइनल्स में जगह बनाई थी।
विज्ञापन
फिलहाल इस होनहार खिलाड़ी ने इस सत्र का पहला खिताब अपने नाम कर लिया है। इस मामले में अब वह अपने साथी और भारतीय खिलाड़ियों किदांबी श्रीकांत और एचएस प्रणय के साथ शामिल हो गए, जिन्होंने यहां क्रमश: 2015 और 2016 में खिताब जीता था।
विज्ञापन