फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   India's top shuttlers supported Air badminton new format of badminton

भारतीय खिलाड़ियों ने किया बैडमिंटन के नये प्रारूप एयरबैडमिंटन का समर्थन

Sun, 19 May 2019 11:23 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 19 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
India's top shuttlers supported Air badminton new format of badminton
सिंधु, साइना और किदांबी

साइना नेहवाल सहित भारत के चोटी के शटलर ने बैडमिंटन के नये प्रारूप एयरबैडमिंटन का समर्थन किया है। उनका मानना है कि इसमें संन्यास ले चुके पेशेवर खिलाड़ियों को वैकल्पिक करियर उपलब्ध कराने की क्षमता है। 

विज्ञापन


आउटडोर बैडमिंटन मनोरंजन के लिये भारत का सबसे पसंदीदा खेल है और देश में ऐसे स्थान भी हैं जहां इसमें कमाई करने के विकल्प भी हैं। 

विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने एयरबैडमिंटन की वैश्विक स्तर पर पिछले सप्ताह ग्वांग्झू में शुरुआत की थी। इसमें कोर्ट की लंबाई चौड़ाई भिन्न होगी तथा इसमें नयी तरह की शटलकॉक का उपयोग किया जाएगा जिसे एयरशटल कहते हैं। 
विज्ञापन


एयरशटल पर हवा का बहुत कम प्रभाव पड़ेगा। उमस का भी इस पर सीमित प्रभाव पड़ेगा। 

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता और विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी साइना ने कहा कि एयरबैडमिंटन से इस खेल को आगे बढ़ावा देने में मदद मिलेगी और यह दुनिया के विभिन्न जगहों तक फैलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साइना ने पीटीआई से कहा, ‘‘भारत में हमारा अधिकतर इस खेल से परिचय आउटडोर खेल के रूप में ही होता है। हम इसे अपने घर के बाहर माता पिता, दोस्तों के साथ खेलते हैं। बीडब्ल्यूएफ का इसे बढ़ावा देने का यह बहुत अच्छा प्रयास है। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पूरा विश्वास है कि इससे एमेच्योर खिलाड़ी खेल में भाग लेने के लिये प्रोत्साहित होंगे और दुनियाभर में खेल की लोकप्रियता बढ़ेगी। ’’ 

एचएस प्रणय का मानना है कि एयरबैडमिंटन संन्यास ले चुके अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों को वैकल्पिक करियर उपलब्ध कराएगा। 

प्रणय ने कहा, ‘‘इंडोर बैडमिंटन शारीरिक तौर काफी चुनौतीपूर्ण है, इसलिए खिलाड़ी संन्यास लेने के बाद एयरबैडमिंटन में खेलना जारी रख सकते है और इसे वैकल्पिक करियर बना सकते हैं। ’’ 


उन्होंने कहा, ‘‘आउटडोर बैडमिंटन में भी काफी पैसा है। विशेषकर केरल में मैंने देखा है कि खिलाड़ी विभिन्न स्थानों पर जाते हैं तथा हर रात खेलकर अच्छा पैसा कमा रहे हैं। इसलिए यह शानदार प्रयास है। ’’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed