{"_id":"5e5a972a8ebc3ef38e366320","slug":"india-s-tasnim-mir-upsets-top-seed-aimsaard-to-enter-quarters-of-dutch-junior-international","type":"story","status":"publish","title_hn":"डच जूनियर टूर्नामेंट: भारत की मीर ने किया उलटफेर, शीर्ष वरीय बेनयापा को हराकर क्वार्टर फाइनल में","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
डच जूनियर टूर्नामेंट: भारत की मीर ने किया उलटफेर, शीर्ष वरीय बेनयापा को हराकर क्वार्टर फाइनल में
Sun, 01 Mar 2020 07:03 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 01 Mar 2020 07:03 AM IST
विज्ञापन
तसनीम मीर
- फोटो : ट्विटर
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी तसनीम मीर ने शनिवार डच जूनियर में थाईलैंड की शीर्ष वरीय बेनयापा एमसार्ड पर शानदार जीत से महिला एकल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। पिछले साल एशिया जूनियर बैडमिंटन चैम्पियनशिप और दुबई प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली तसनीम ने दुनिया की 132वें नंबर की खिलाड़ी को 45 मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में हराकर उलटफेर किया।
विज्ञापन
तसनीम ने बेनयापा को 21-9 17-21 21-15 से शिकस्त दी। अब तसनीम का सामना हमवतन तृषा और इंडोनेशिया की आयशा गुलाह महेश्वरी के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता से होगा। पुरुष एकल अंतिम 16 के मैच में रोहन गुरबानी को रूस के जार्जी लेबेदोव ने 18-21 21-19 21-18 से हरा दिया।
विज्ञापन