{"_id":"66439f2f0a4d0bf9100d36ee","slug":"india-s-mairaba-will-face-hs-prannoy-in-main-draw-of-thailand-open-badminton-tournament-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Thailand Open: भारत के मेइराबा थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के मुख्य ड्रॉ में, हमवतन प्रणय से होगा सामना","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
Thailand Open: भारत के मेइराबा थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के मुख्य ड्रॉ में, हमवतन प्रणय से होगा सामना
Tue, 14 May 2024 10:58 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक।
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 14 May 2024 10:58 PM IST
सार
पुरुष एकल क्वालिफिकेशन में हिस्सा ले रहे चार अन्य भारतीय एस शंकर मुथुसामी, आयुष शेट्टी, कार्तिकेय गुलशन कुमार और रवि हार के कारण मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने में नाकाम रहे।
विज्ञापन
मेइराबा
- फोटो : BAI
विस्तार
भारत के मेइराबा मेसनाम ने मंगलवार को यहां थाईलैंड ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई। प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन अकादमी में ट्रेनिंग करने वाले मणिपुर के 21 साल के मेइराबा ने हमवतन शाश्वत दलाल को 15-21 21-14 21-16 से हराने के बाद मलयेशिया के कोक जिंग होंग को 21-19 21-9 से हराकर मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई।
बुधवार को मुख्य ड्रॉ में उनकी भिड़ंत हमवतन भारतीय और पांचवें वरीय एचएस प्रणय से होगी। पुरुष एकल क्वालिफिकेशन में हिस्सा ले रहे चार अन्य भारतीय एस शंकर मुथुसामी, आयुष शेट्टी, कार्तिकेय गुलशन कुमार और रवि हार के कारण मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने में नाकाम रहे। महिला एकल में निक्की रापरिया और पुरुष युगल में विमलराज अन्नादुरई और मयुरन काथिरवन भी क्वालिफाइंग दौर में हार गए।