फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   India Open: Sindhu and Lakshya will have a tough test among their supporters, Indian players got tough draw

India Open: सिंधू और लक्ष्य का अपने समर्थकों के बीच होगा कड़ा इम्तिहान, भारतीय खिलाड़ियों को मिला कठिन ड्रॉ

Mon, 16 Jan 2023 11:07 PM IST
शक्तिराज सिंह अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 16 Jan 2023 11:07 PM IST
सार

यह पहली बार है जब विश्व बैडमिंटन महासंघ ने भारतीय बैडमिंटन संघ को इंडिया ओपन टूर्नामेंट को सुपर 750 का दर्जा सिर्फ इस बार के लिए नहीं बल्कि अगले चार वर्ष के लिए प्रदान कर दिया है।

विज्ञापन
India Open: Sindhu and Lakshya will have a tough test among their supporters, Indian players got tough draw
लक्ष्य सेन और पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीवी सिंधू हों या लक्ष्य सेन या फिर किदांबी श्रीकांत, देश के शीर्ष बैडमिंटन खिलाडिय़ों को सुपर 750 टूर्नामेंट खेलना विदेशी धरती पर नसीब होता था। यह पहली बार है जब विश्व बैडमिंटन महासंघ ने भारतीय बैडमिंटन संघ को इंडिया ओपन टूर्नामेंट को सुपर 750 का दर्जा सिर्फ इस बार के लिए नहीं बल्कि अगले चार वर्ष के लिए प्रदान कर दिया है। मंगलवार से यहां शुरू हो रहे सवा सात करोड़ रुपये (9 लाख अमेरिकी डॉलर) से ज्यादा की ईनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट देश और दुनिया के सभी शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी शिरकत करने जा रहे हैं। सिंधू और लक्ष्य इस बार को लेकर ज्यादा उत्साहित हैं कि उन्हें अपने सर्मथकों के बीच लंबे समय बाद खेलने का मौका मिलने जा रहा है।
विज्ञापन


भारतीयों के पहले दौर में कठिन मुकाबले
गत विजेता विश्व नंबर 10 और यहां सातवीं वरीय लक्ष्य सेन और विश्व नंबर सात पीवी सिंधू यहां खिताब के दावेदार हैं। हालांकि लक्ष्य को पहले ही दौर में विश्व नंबर 8 हमवतन एचएस प्रणय के साथ पहले दौर में अभियान की शुरुआत करनी है। सिंधू को पहले दौर में थाईलैंड की सुपानिदा कातेथांग से खेलना है। सुपानिदा उन्हें पिछले वर्ष इस टूर्नामेंट में हरा चुकी हैं। विश्व नंबर 13 श्रीकांत को विश्व नंबर 1 डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन से खेलना है। पूर्व विश्व चैंपियन जापान के केंटो मोमोटा के यहां खेलने की उम्मीद नहीं है। वह अब तक नहीं पहुंचे हैं। लक्ष्य और प्रणय के बीच जो जीतेगा उसकी टक्कर मोमोटा से होनी है। साइना नेहवाल पहले दौर में डेनमार्क की मिया ब्लिशफेल्ड और पांचवीं वरीय सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी की जोड़ी डेनमार्क के बे और मोलहीड के खिलाफ खेलेगी।
विज्ञापन


सिंधू बोलीं चोट से उबरकर खेलना नहीं था आसान
पांच माह बाद टखने की चोट से उबरकर इस सत्र में अपना दूसरा टूर्नामेंट खेलने जा रहीं पीवी सिंधू अपनी फिटनेस को लेकर अब संतुष्ट हैं। सिंधू कहती हैं कि पिछले पांच माह कठिन रहे। मलयेशिया ओपन में स्पेन की कैरोलिना मारिन से पहले दौर में हार के बावजूद उन्हें लग रहा है कि वह लय में हैं। हालांकि चोट के बाद आकर खेलना आसान नहीं था। यहां वह अपना सौ प्रतिशत देंगी। चोट से उबरने के दौरान कोच कोरियाई कोच पार्क ताई सुंग ने उनका खूब साथ निभाया। सिंधू का ध्यान पेरिस ओलंपिक पर है। वह कहती हैं कि यह साल ओलंपिक क्वालिफाई करने का है, इस लिए वह उसी हिसाब से उन्हें टूर्नामेंटों का चयन करना है और तैयारी करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत को अपना दूसरा घर मानती हैं मारिन
पूर्व ओलंपिक चैंपियन स्पेन की कैरोलिना मारिन का कहना है कि उन्हें भारत में खेलना पसंद है। उन्हें भारत अपना दूसरा घर लगता है। उन्हें जितना प्यार यहां मिलता है, किसी अन्य देश में उन्होंने अपने लिए इतना प्यार नहीं देखा। सिंधू को उन्होंने बीते सप्ताह 10वीं बार हराया, लोग उन्हें खलनायिका के रूप में देख रहे होंगे, लेकिन यही खेल है। उन्हें मालूम है कि उन्हें यहां काफी समर्थन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed