फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   India did not get any medal in neither Thomas Cup nor Uber Cup, after women, men's team also lost

Badminton: न थॉमस कप और न ही उबेर कप में भारत को मिला कोई पदक, महिलाओं के बाद पुरुष टीम भी हारी

Fri, 03 May 2024 12:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेंगदू (चीन)।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेंगदू (चीन)। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 03 May 2024 12:29 PM IST
सार

दो साल पहले थाॅमस कप जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय टीम के एच एस प्रणय को दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी शी यू की के खिलाफ 66 मिनट के मुकाबले में 21-15, 11-21, 14-21 से हार मिली।

विज्ञापन
India did not get any medal in neither Thomas Cup nor Uber Cup, after women, men's team also lost
लक्ष्य और प्रणय - फोटो : BAI

विस्तार

भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम थॉमस कप बैडमिंटन टीम अपने खिताब का बचाव नहीं कर पाई और क्वार्टर फाइनल में चीन से 1-3 से हार के साथ बाहर हो गई। महिला टीम का अभियान उबेर कप में जापान के हाथों 0-3 से हार के साथ समाप्त हो गया।
विज्ञापन


दो साल पहले थाॅमस कप जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय टीम के एच एस प्रणय को दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी शी यू की के खिलाफ 66 मिनट के मुकाबले में 21-15, 11-21, 14-21 से हार मिली। सात्विक-चिराग की जोड़ी को दुनिया की नंबर जोड़ी लियांग वेई केंग और वांग चांग के हाथों 15-21, 21-11, 12-21 से हार मिली।
विज्ञापन


युगल में जीत से चीन को 2-0 से बढ़त मिल गई। उसके बाद निगाह लक्ष्य पर थी, जिन्होंने निराश नहीं किया। अल्मोढ़ा के 22 साल के सेन ने दुनिया के छठे नंबर के ली शी फेंग को 13-21, 21-8, 21-14 से हराकर स्कोर 1-2 कर दिया लेकिन युगल में ध्रुव और साई की दुनिया की 11वें नंबर की रेन जियांग यू और ही जी टिंग से 10-21, 10-21 की हार के साथ भारत की उम्मीदें खत्म हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उबेर कप में जापान ने 3-0 से हराया
इससे पहले उबेर कप में अश्मिता चालिहा और ईशारानी बरुआ के संघर्षपूर्ण खेल के बावजूद भारत की युवा महिला टीम को जापान के हाथों 0-3 से हार मिली। इस टूर्नामेंट में भारत की स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधू ने हिस्सा नहीं लिया था। बावजूद इसके भारत ने ग्रुप मैचों में कनाडा और सिंगापुर को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था।


गुरुवार को जापान के खिलाफ अश्मिता को अया ओहरी के खिलाफ 10-21, 22-20, 15-21 से हार मिली। बीस साल की ईशारानी दुनिया की पूर्व नंबर एक नोजोमी ओकुहारा से 15-21, 12-21 से हार गईं। युगल में प्रिया और श्रुति मिश्रा को दुनिया की चौथे नंबर की जोड़ी नामी मातसुयामा और चिहारू शिदा ने 21-8, 21-9 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed