{"_id":"5ed930501165f464f37ee49d","slug":"hyderabad-open-badminton-cancelled-due-to-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस महामारी के चलते हैदराबाद ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट रद्द","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
कोरोना वायरस महामारी के चलते हैदराबाद ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट रद्द
Thu, 04 Jun 2020 11:03 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 04 Jun 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
badminton
- फोटो : file pic
कोरोना महामारी को देखते हुए गुरुवार को विश्व बैडमिंटन महासंघ ने 11 से 16 अगस्त तक होने वाले हैदराबाद ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट को रद्द कर दिया।
विज्ञापन
बीडब्ल्यूएफ ने बयान में कहा, 'बीडब्ल्यूएफ और भारतीय बैडमिंटन संघ ने बीडब्ल्यूएफ टूर के एक सुपर 100 टूर्नामेंट हैदराबाद ओपन 2020 (11 से 16 अगस्त) को रद्द करने पर सहमति जताई है।'
विज्ञापन
यह टूर्नामेंट बीडब्ल्यूएफ के उस संशोधित कैलेंडर का हिस्सा था, जो महामारी की वजह से मार्च से टूर्नमेंट रद्द होने के बाद खेल को बहाल करने के लिए बनाया गया था।
विज्ञापन
बीडब्ल्यूएफ महासचिव थॉमस लुंड ने कहा, 'कुछ देशों और क्षेत्रों में परिस्थितियां बदल रही हैं और बदलना जारी रहेंगी और इसलिए बीडब्ल्यूएफ को जरूरत पड़ने पर टूर्नामेंट की स्थिति के बारे में अपडेट करने की जरूरत पड़ सकती है।