फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   hs prannoy beat sugiarto in new zealand open badminton 2019

प्रणय ने सुगियार्तो को हराया, साई प्रणीत न्यूजीलैंड ओपन से बाहर

Thu, 02 May 2019 05:01 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sumit kumar Updated Thu, 02 May 2019 05:01 PM IST
विज्ञापन
hs prannoy beat sugiarto in new zealand open badminton 2019
एचएस प्रणॉय

भारत के एचएस प्रणय ने टामी सुगियार्तो को सीधे गेम में हराकर गुरुवार को यहां न्यूजीलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई लेकिन बी साई प्रणीत महान खिलाड़ी लिन डैन के खिलाफ हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

विज्ञापन


गैरवरीय प्रणय ने दूसरे वरीय सुगियार्तो को सिर्फ 37 मिनट में 21-14 21-12 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई जहां उनका सामना जापान के पांचवें वरीय केंता सुनेयामा से होगा। दुनिया के 26वें नंबर के खिलाड़ी प्रणय का दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी सुगियार्तो के खिलाफ यह पहला मैच था।
विज्ञापन


इससे पहले प्रणीत को 12-21 12-21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। इससे पहले बुधवार को साइना नेहवाल भी महिला एकल में दुनिया की 212वें नंबर की खिलाड़ी चीन की वैंग झियी के खिलाफ उलटफेर का शिकार होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। लिन डैन ने इस जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई जहां उनका सामना इंडोनेशिया के शीर्ष वरीय एंथोनी सिनिसुका गिनटिंग से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनु अत्री और सुमित बी रेड्डी की पुरुष युगल जोड़ी को भी दूसरे दौर में गोह वी शेम और टेन वी कियोंग की सातवीं वरीय जोड़ी के खिलाफ 17-21 19-21 से हार झेलनी पड़ी। पुरुष एकल के एक अन्य मैच में गुरुवार को एचएस प्रणय का सामना दूसरे वरीय टामी सुगियार्तो से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed