फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   HS Prannoy and Ayush Shetty will headline India's challenge at Korea Open Super 500 badminton tournament

Korea Open: कोरिया ओपन में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे प्रणय, सात्विक-चिराग की जोड़ी नहीं होगी शामिल

Mon, 22 Sep 2025 08:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सुवोन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सुवोन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 22 Sep 2025 08:02 PM IST
सार

श्रीकांत कोरिया ओपन में एक क्वालिफायर के खिलाफ शुरुआत करेंगे और दूसरे दौर में चीनी ताइपे के चोउ तियेन चेन से खेल सकते हैं।

विज्ञापन
HS Prannoy and Ayush Shetty will headline India's challenge at Korea Open Super 500 badminton tournament
भारतीय शटलर एचएस प्रणय - फोटो : PTI

विस्तार

इस सत्र में लय हासिल करने के लिये जूझ रहे एच एस प्रणय और आयुष शेट्टी मंगलवार से शुरू हो रहे कोरिया ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की चुनौती की अगुआई करेंगे। हांगकांग और चाइना मास्टर्स में फाइनल तक पहुंचे सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेगी। विश्व चैंपियनशिप 2023 के कांस्य पदक विजेता प्रणय इस सत्र में कई टूर्नामेंटों के शुरुआती दौर से ही बाहर हो गए थे। 
विज्ञापन


श्रीकांत कोरिया ओपन में एक क्वालिफायर के खिलाफ शुरुआत करेंगे और दूसरे दौर में चीनी ताइपे के चोउ तियेन चेन से खेल सकते हैं। इस सत्र में बीडब्ल्यूएफ खिताब जीतने वाले एकमात्र भारतीय यूएस ओपन विजेत 22 वर्ष के आयुष का सामना पहले दौर में चीनी ताइपे के सू लि यांग से होगा। किरण जॉर्ज को पहले दौर में सिंगापुर के लोह कीन यू के रूप में कठिन चुनौती मिली है। महिला एकल में अनुपमा उपाध्याय का सामना इंडोनेशिया की चौथी वरीयता प्राप्त पुत्री कुसुम वरदानी से होगा। युगल में मोहित जगलान और लक्षिता जगलान की टक्कर जापान के यूइची शिमोगामी और सयाका होबारा से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed