फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   HongKong Open Saina Nehwal loses All Indian Players Match Results and Updates

हांगकांग ओपन: सिंधु, प्रणॉय, परुपल्ली और सौरभ जीते, साइना-समीर-प्रणीत पहले दौर में हारे

Thu, 14 Nov 2019 07:14 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 14 Nov 2019 07:14 AM IST
विज्ञापन
HongKong Open Saina Nehwal loses All Indian Players Match Results and Updates
पीवी सिंधु - फोटो : ट्विटर

वर्ल्ड चैंपियन शटलर भारत की स्टार पीवी सिंधु और एचएस प्रणॉय ने जीत के साथ आगाज किया जबकि भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल और समीर वर्मा हांगकांग ओपन के पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गए। वर्ल्ड नंबर-6 सिंधु पिछले कुछ टूर्नामेंटों में पहले दौर से बाहर हो गई थीं। सिंधु ने 36 मिनट में दुनिया की 19वें नंबर की खिलाड़ी कोरिया की किम गा यून को 21-15, 21-16 से हरा दिया। अब उनका सामना थाइलैंड की बुसानन ओंगबामरूंगफान से होगा।

विज्ञापन


सिंधु के अलावा एचएस प्रणॉय ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पुरुष एकल के दूसरे दौर में जगह बना ली। चार लाख डॉलर की इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट में प्रणॉय ने चीन के हुआंग यू शियांग को मात दी। प्रणॉय ने सीधे गेमों में 21-17, 21-17 से जीत दर्ज करते हुए दूसरे दौर में प्रवेश किया। उन्होंने यह मैच जीतने के लिए कुल 44 मिनट का समय लिया।

विज्ञापन

परुपल्ली और सौरभ की जीत

पुरुषों के अन्य मुकाबले में परुपल्ली कश्यप ने एकल स्पर्धा में जापान के केंटो निशिमोतो को कड़े मुकाबले में हराया। परुपल्ली ने निशिमोतो को 21-18, 16-21, 21-10 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। परुपल्ली के अलावा सौरभ वर्मा ने भी पहले दौर का मुकाबला जीत लिया। सौरभ ने फ्रांस के ब्रिस लेवरडेज़ को सीधे सेटों में 21-11, 21-15 से हराया।

साइना, समीर और प्रणीत हारे

आठवीं वरीयता प्राप्त साइना पिछले छह टूर्नामेंटों में पांचवीं बार पहले दौर में हारी है। इस साल जनवरी में इंडोनेशिया मास्टर्स जीतने वाली साइना को चीन की केइ यान यान ने लगातार दूसरी बार 21-13, 22 -20 से हराया। पिछले सप्ताह भी वह केइ से हारी थी। 

दुनिया के 16वें नंबर के खिलाड़ी समीर 54 मिनट तक चले मुकाबले में चीनी ताइपै के वांग जू वेइ से 11 -21, 21-13, 8 -21 से हार गए। यह पहले दौर में उनकी लगातार तीसरी हार है। साइना और समीर दोनों को अगले सप्ताह ग्वांग्झू कोरिया मास्टर्स सुपर 300 टूर्नामेंट खेलना है।

इनके अलावा वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी साई प्रणीत को भी पहले दौर में ही हारकर बाहर होना पड़ा। प्रणीत को चीन के शी यु की के हाथों 21-18, 18-21, 12-21 से हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

सात्विक-चिराग की जोड़ी पहले दौर में बाहर

दिन के आखिरी भारतीय मुकाबले में भारत की स्टार युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रेड्डी और चिराग शेट्टी को पहले दौर में ही बाहर होना पड़ा। दोनों की जोड़ी को जापान की तकुरो होकी और युगो कोबायशी की जोड़ी ने 17-21, 21-16, 21-17 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed