{"_id":"618350af8236a65fd179e704","slug":"hilo-open-kidambi-srikanth-reached-the-last-16-by-defeating-koki-watanabe-of-japan-in-32-minutes","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइलो ओपन : किदांबी श्रीकांत जीत दर्ज कर अंतिम-16 में पहुंचे, जापान के कोकी वातानबे को 32 मिनट में हराया","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
हाइलो ओपन : किदांबी श्रीकांत जीत दर्ज कर अंतिम-16 में पहुंचे, जापान के कोकी वातानबे को 32 मिनट में हराया
Thu, 04 Nov 2021 08:47 AM IST
Kuldeep Singh
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साब्रकेन (जर्मनी)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साब्रकेन (जर्मनी)
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 04 Nov 2021 08:47 AM IST
सार
छठे वरीय किदांबी श्रीकांत ने जापान के कोकी वातानबे को 32 मिनट में 21-15, 21-10 से बाहर का रास्ता दिखाया। वहीं, सौरभ वर्मा बिना कोर्ट में उतरे ही दूसरे दौर में पहुंच गए।
विज्ञापन
किदम्बी श्रीकांत
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किदांबी श्रीकांत ने आसान जीत के साथ हाइलो ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के अंतिम-16 में प्रवेश कर लिया। छठे वरीय श्रीकांत ने जापान के कोकी वातानबे को 32 मिनट में 21-15, 21-10 से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
विज्ञापन
सौरभ वर्मा बिना कोर्ट में उतरे ही दूसरे दौर में पहुंच गए। उन्हें जर्मनी के खिलाड़ी मैक्स वेसकिर्चेन ने वाकओवर दे दिया। जर्मनी के खिलाड़ी के मुकाबले से हटने के कारण का पता नहीं चला है। एचएस प्रणय 57 मिनट तक चले मुकाबले में अपने से खराब रैंकिंग वाले आयरलैंड के एनहाट एनगुएन से 21-16, 17-21, 7-21 से हारकर बाहर हो गए।
विज्ञापन