फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   French Open: Indian pair defeats top-seeds, advances to semi-final

French Open: सात्विक-चिराग की जोड़ी का कमाल, टॉप सीड तकूरो-युगो को हराया, सेमीफाइनल में पहुंचे

Fri, 28 Oct 2022 10:37 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 28 Oct 2022 10:37 PM IST
सार

सात्विकसाईराज रंकिरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में कमाल का प्रदर्शन किया। भारतीय जोड़ी ने शीर्ष वरीय तकूरो-युगो को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। 
 

विज्ञापन
French Open: Indian pair defeats top-seeds, advances to semi-final
सात्विक-चिराग की जोड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फ्रेंच ओपन में शुक्रवार को पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल मैच में चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी ने कमाल का प्रदर्शन किया। भारतीय जोड़ी ने पूर्व विश्व चैंपियन जापान के ताकुरो होकी और यूगो कोबायाशी को हराकर फ्रेंच ओपन 2022 बीडब्ल्यूएफ सुपर 750 बैडमिंटन प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके साथ ही टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती बनी हुई है।
विज्ञापन


दसवीं वरीयता प्राप्त चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी ने शीर्ष वरीयता प्राप्त जापानी खिलाड़ियों ताकुरो होकी और यूगो कोबायाशी को 49 मिनट में 23-21, 21-18 से हराया। जापान की यह जोड़ी 2021 में पुरुष युगल में विश्व चैंपियन बनी थी।
विज्ञापन

सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय जोड़ी का सामना दक्षिण कोरिया के चोई सोल ग्यु और किम वोन हो से होगा। चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी ने इस महीने की शुरुआत में जापानी जोड़ी को विश्व चैंपियनशिप से बाहर कर कांस्य पदक जीता था। इस मैच में भी भारतीय जोड़ी ने मजबूत शुरुआत की और जल्दी से 20-16 की बढ़त बना ली। फिर भी, ताकुरो होकी और यूगो कोबायाशी ने चार गेम अंक बचाकर स्कोर को 20 पर बराबर कर दिया। हालांकि, 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन भारतीय टीम ने संयम बनाए रखा और पहला गेम अपने नाम किया।

दूसरा गेम भी उतना ही रोमांचक रहा। दुनिया की नंबर एक पुरुष जोड़ी ताकुरो होकी और यूगो कोबायाशी ने 18-16 की बढ़त बनाई, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने लगातार पांच अंक लेकर मैच अपने नाम कर लिया।

चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी ने जापानी जोड़ी के खिलाफ चार मैच खेले हैं और तीन में जीत हासिल की है। इससे पहले किदांबी श्रीकांत फ्रेंच ओपन 2022 बीडब्ल्यूएफ सुपर 750 प्रतियोगिता के दूसरे दौर में डेनमार्क के रासमस गेमके के खिलाफ बढ़त बनाकर पुरुष एकल मैच हार गए थे।

बैडमिंटन में इस समय 11वें स्थान पर काबिज पूर्व विश्व नंबर एक किदांबी श्रीकांत एक घंटे पंद्रह मिनट में 21-19, 12-21 और 19-21 से मैच हार गए,
समीर वर्मा टोक्यो 2020 के कांस्य पदक विजेता एंथनी सिनिसुका गिनटिंग पर जीत के बाद थाईलैंड के कुनलावुत विटिडसर्न से 21-18, 21-11 से हार गए।

एचएस प्रणय, जो वर्तमान में 2022 में बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स के लिए पहले स्थान पर थे, चीन के लू गुआंग से 19-21, 22-20 और 19-21 से हारकर बाहर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed