फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   French Open Badminton: Satwik-Chirag pair reached semi-finals, PV Sindhu lost to Chen Yu in a tough fight

French Open Badminton: सात्विक-चिराग की जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंची, पीवी सिंधू कड़े संघर्ष में चेन यू से हारीं

Sat, 09 Mar 2024 09:18 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 09 Mar 2024 09:18 AM IST
सार

सात्विक-चिराग ने थाईलैंड के सुपाक जोमकोह और कित्तनुपांग केदरेन को 21-19, 21-13 से पराजित किया। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला तीसरी वरीय कोरियाई जोड़ी कांग मिन हयूक सियो सियूंग जेई से होगा।

विज्ञापन
French Open Badminton: Satwik-Chirag pair reached semi-finals, PV Sindhu lost to Chen Yu in a tough fight
पीवी सिंधु, किदांबी श्रीकांत और सात्विक-चिराग की जोड़ी फाइनल में उतरे थे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शीर्ष वरीय भारतीय जोड़ी सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। हालांकि चार माह बाद वापसी कर रहीं पीवी सिंधू को एक घंटे 32 मिनट के संघर्ष के बाद टोक्यो ओलंपिक विजेता चीन की चेन यू फेई के हाथों हारना पड़ा।
विज्ञापन


पिछड़ने के बाद सात्विक-चिराग की वापसी
सात्विक-चिराग ने थाईलैंड के सुपाक जोमकोह और कित्तनुपांग केदरेन को 21-19, 21-13 से पराजित किया। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला तीसरी वरीय कोरियाई जोड़ी कांग मिन हयूक सियो सियूंग जेई से होगा। सात्विक-चिराग की शुरुआत बेहद खराब रही और दोनोंं 1-6 से पिछड़ गए। पहले गेम के मध्यांतर के समय उन्होंने स्कोर 8-11 कर दिया। इसके बाद जल्द ही दोनों ने 12-12 की बराबरी हासिल करते हुए अपना दबदबा बना लिया। अंत में 21-19 से उन्होंने गेम अपने नाम किया। दूसरे गेम में दोनों को ज्यादा संघर्ष नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन


तीन गेमों में सिंधू को मिली हार
दूसरी वरीय चेन यू फेई के हाथों सिंधू को 24-22, 17-21, 18-21 से हार मिली। दिग्गज प्रकाश पादुकोण बतौर कोच सिंधू के साथ इस टूर्नामेंट में कोर्ट पर बैठे हैं। मिचेल ली और बेईवान झांग के खिलाफ भी प्रकाश की सलाह सिंधू के काम आई थी। यहां भी मुकाबला पहले दो मैचों की तरह संघर्षपूर्ण था, लेकिन चेन यू फेई सिंधू पर भारी पड़ीं। अंतिम बार सिंधू ने चेन को 2019 की विश्व चैंपियनशिप के दौरान हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed