फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   eyes on pv sindhu and saina nehwal in india open badminton

इंडिया ओपन बैडमिंटन में सिंधु और साइना पर रहेंगी निगाहें 

Fri, 15 Mar 2019 11:20 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 15 Mar 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
eyes on pv sindhu and saina nehwal in india open badminton
सिंधु और साइना - फोटो : file photo

लंदन ओलंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु और राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन साइना नेहवाल 26 मार्च से इंदिरा गांधी स्टेडियम में शुरू होने वाले इंडिया ओपन बैडमिंटन में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगी। 2017 की चैंपियन सिंधु को दूसरी वरीयता, जबकि साइना को पांचवीं वरीयता दी गई है।

विज्ञापन


दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ताई जू यिंग को हराकर पहली बार ऑल इंग्लैंड ओपन चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली चेन युफेई को शीर्ष वरीयता दी गई है। सभी की निगाहें उनके प्रदर्शन पर रहेंगी। सबसे बड़ा दल चीन का होगा। महिला एकल में चीन की छह खिलाड़ी भाग ले रही हैं। दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी हि बिंगजियाओ और 14वीं रैंकिंग वाली हान युए को क्रमश: तीसरी और सातवीं वरीयता मिली है । ली जुरेई वापसी करेगी, जबकि चेन शियाओशिन और केई यानयान भी ड्रॉ में हैं। 
विज्ञापन


युकी को शीर्ष और श्रीकांत को तीसरी वरीयता 
ऑल इंग्लैंड सेमीफाइनल में विक्टर एक्सेलसेन से हारे गत चैंपियन शी युकी इंडिया ओपन में वापसी की कोशिश करेंगे। युकी को शीर्ष वरीयता दी गई है। दुनिया के दूसरे नंबर के चीनी खिलाड़ी का सामना हमवतन हुआंग युशियांग से होगा। भारत के  छह पुरुष खिलाड़ी खिताब की दौड़ में होंगे। इनमें 2015 के चैंपियन किदांबी श्रीकांत को तीसरी और समीर वर्मा को पांचवीं वरीयता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साई प्रणीत, एसएस प्रणय, पारूपल्ली कश्यप और शुभांकर डे से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। पुरुष युगल में तीसरी वरीयता प्राप्त सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी से अच्छे प्रदर्शन की अपेक्षा होगी। पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन मनु अत्री और सुमित को छठी वरीयता दी गई है। मिश्रित युगल में सात्विक, अश्विनी पोनप्पा के साथ, जबकि सिक्की, प्रणाव जेरी चोपड़ा के साथ उतरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed