फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Double olympic medalist PV Sindhu says If she will injury free then she will compete in 2028 LA Olympics

PV Sindhu: ओलंपिक 2028 में खेलने पर आया पीवी सिंधू बयान? खुद दी ये बड़ी जानकारी, जानें क्या कहा

Fri, 08 Nov 2024 09:37 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 08 Nov 2024 09:37 PM IST
सार

पूर्व विश्व चैंपियन सिंधू ने 2016 रियो ओलंपिक में रजत और 2020 टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। वह प्री क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर होने के बाद पेरिस ओलंपिक से खाली हाथ लौटीं।

विज्ञापन
Double olympic medalist PV Sindhu says If she will injury free then she will compete in 2028 LA Olympics
पीवी सिंधू - फोटो : Twitter

विस्तार

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू पेरिस ओलंपिक में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकी थीं और उनकी इन खेलों में पदक जीतने की हैट्रिक लगाने की उम्मीद धूमिल हो गई थी। अगला ओलंपिक चार साल बाद है और इस बात की चर्चा है कि सिंधू अगला ओलिंपक खेल पाएंगी या नहीं। अब इस पर उन्होंने अपनी राय रखी है और कहा है कि उनमें अब भी काफी कुछ हासिल करने की क्षमता है।
विज्ञापन


सिंधू का मानना है कि उनमें बीडब्ल्यूएफ सर्किट पर काफी खिताब जीतने की काबिलियत है लेकिन उनकी निगाहें 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक खेलों पर लगी रहेंगी। अमेरिका में होने वाले ओलंपिक तक वह 33 वर्ष की हो जाएंगी। हालांकि दो बार की ओलंपिक पदक विजेता ने कहा कि अगर वह चोट-मुक्त रहीं और शारीरिक रूप से फिट रहीं तो उनका लक्ष्य तीसरा ओलंपिक पदक जीतना होगा।
विज्ञापन


पूर्व विश्व चैंपियन सिंधू ने 2016 रियो ओलंपिक में रजत और 2020 टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। वह प्री क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर होने के बाद पेरिस ओलंपिक से खाली हाथ लौटीं। सिंधू ने कहा, अगर मैं फिट हूं, अगर मैं ऐसा करने में सक्षम रहती हूं, अगर मैं चोट मुक्त हूं, तो निश्चित रूप से मैं लॉस एंजिलिस ओलंपिक में प्रतिस्पर्धा करूंगी। मैं आपको यही बता सकती हूं। ’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंधू ने महान खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की देखरेख में बड़ी उम्मीदों के साथ पेरिस खेलों में प्रवेश किया था लेकिन राउंड 16 में चीन की ही बिंग जियाओ से हारने के बाद बाहर हो गईं। सिंधू ने कहा, ऐसा कई बार होता है। मेरे दो ओलंपिक शानदार रहे और तीसरे में मैं पदक नहीं जीत सकी। लेकिन मुझे लगता है कि मैं अच्छा खेली। मैं अपनी गलतियों से सीखती हूं और मजबूत होकर वापसी करती हूं। यह सिर्फ यहीं खत्म नहीं होता। मैं एक बार में एक साल के बारे में सोच रही हूं और अब अगला ओलंपिक फिर से चार साल बाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed