{"_id":"5da6fbbb8ebc3e014757ae70","slug":"denmark-open-2019-sameer-verma-pranaav-jerry-chopra-reddy-n-sikki-enters-in-pre-quarterfinals","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेनमार्क ओपन: किदांबी-साइना को पहले दौर में निराशा, समीर वर्मा दूसरे दौर में पहुंचे","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
डेनमार्क ओपन: किदांबी-साइना को पहले दौर में निराशा, समीर वर्मा दूसरे दौर में पहुंचे
Wed, 16 Oct 2019 10:12 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 16 Oct 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
साइना और किदांबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेनमार्क ओपन के दूसरे दिन भारतीय टेनिस स्टार साइना नेहवाल को उलटफेर का शिकार होना पड़ा है। बुधवार को साइना को जापान की सयाका ताकाहाशी के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी। कड़े मुकाबले में साइना को जापानी खिलाड़ी ने 21-15, 23-21 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। वहीं, घुटने की चोट से उबरकर वापसी कर रहे पूर्व चैंपियन किदांबी श्रीकांत पहले ही दौर में हार गए। किदांबी को डेनमार्क के एंडर्स एंटोसेन ने 21-14, 21-18 से हराया।
विज्ञापन
इससे पहले दिन के शुरुआती मुकाबलों में मिक्स्ड डबल मुकाबले में प्रणव जेरी चोपड़ा और एन.सिक्की रेड्डी की जोड़ी ने जर्मनी की मार्विन और लिंडा की जोड़ी को 21-16,21-11 से हरा दिया। इसके साथ ही इस भारतीय जोड़ी ने डेनमार्क ओपन के दूसरे दौर में अपनी जगह पक्की की।
विज्ञापन
वहीं, पुरुषों के सिंगल्स मुकाबले में भारत के समीर वर्मा ने जापान के कांता टुसुनेयामा को 21-11, 21-11 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।