फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Denmark Badminton player Viktor Axelsen clinches Indonesia Open men singles title beat Loh Kean Yew of Singapore

इंडोनेशिया ओपन: विक्टर एक्सेलसन ने जीता खिताब, फाइनल में सिंगापुर के लो कीन को हराया

Mon, 29 Nov 2021 03:09 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 29 Nov 2021 03:09 PM IST
सार

दुनिया के दूसरे नंबर के बैडमिंटन खिलाड़ी डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन ने इंडोनेशिया ओपन का पुरुष सिंगल्स का खिताब जीत लिया। फाइनल में उन्होंने सिंगापुर के लो कीन यू को शिकस्त दी। 

विज्ञापन
Denmark Badminton player Viktor Axelsen clinches Indonesia Open men singles title beat Loh Kean Yew of Singapore
खिताब जीतने के बाद विक्टर एक्सेलसन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन ने इंडोनेशिया ओपन पुरुष एकल खिताब जीत लिया। फाइनल में उन्होंने सिंगापुर के लोग कीन यू को 2-1 से शिकस्त दी। रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में 27 वर्षीय विक्टर ने लो कीन के खिलाफ 21-13, 9-21, 21-13 से जीत दर्ज की। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मुकाबला 59 मिनट तक चला। 

विज्ञापन


ऐसा रहा फाइनल मुकाबला

दोनों खिलाड़ियों के बीच खेले गए खिताबी मुकाबले में पहले गेम में विक्टर एक्सेलसन सिंगापुर के खिलाड़ी पर भारी पड़े। इस दौरान लो कीन ने उन्हें जोरदार टक्कर दी लेकिन डेनिस खिलाड़ी 21-13 से पहला गेम अपने नाम करने में सफल रहे। इसके बाद दूसरे गेम में लो की ने जबरदस्त वापसी और ओलंपिक चैंपियन के पछाड़ते हुए दूसरा गेम 21-9 से अपने नाम किया। उनके जोरदार खेल को देखने के बाद लगा कि वह शायद आज उलटफेर करेंगे। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। तीसरे गेम में डेनमार्क के खिलाड़ी अपने अनुभव को झोंकते हुए लो कीन पर दबाव बनाया जिसके चलते सिंगापुर का खिलाड़ी उबर नहीं सके। विक्टर ने तीसरे गेम 21-13 से अपने नाम किया। 
विज्ञापन


हार के बावजूद रचा इतिहास

लो कीन भले ही फाइनल मुकाबला 2-1 से हार गए इसके बावजूद उन्होंने इतिहास रच दिया। इंडोनेशिया ओपन के फाइनल में पहुंचने वाले वह सिंगापुर के पहले खिलाड़ी हैं। खिताबी मैच के दौरान लो कीन के आगे विक्टर संघर्ष करते नजर आए। एक्सेलसन का शुमार दुनिया के दिग्गज खिलाड़ियों में किया जाता है। वह इस समय विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी हैं। वह इस खिताब से पहले साल 2016 और 2018 में यूरोपियन चैंपियनशिप का एकल खिताब जीत चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed