फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Coach Park Tae Sang to step into Kim Ji Hyun to train  Pv sindhu after kim ji hyun out

पीवी सिंधु को मिला नया कोच, किम जी ह्यून का छूटा साथ, बनाया था विश्व चैंपियन

Thu, 26 Sep 2019 07:23 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 26 Sep 2019 07:23 AM IST
विज्ञापन
Coach Park Tae Sang to step into Kim Ji Hyun to train  Pv sindhu after kim ji hyun out
पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी और स्वर्ण पदक विजेता पीवी सिंधु को नया कोच मिल गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक पुरुष एकल टीम के कोच पार्क ताए संग सिंधु को ट्रेनिंग देंगे। वह किम जी ह्यून की जगह लेंगे, जिन्होंने हाल ही में इस्तीफा दे दिया है। 

विज्ञापन


बता दें कि सिंधु को विश्व चैंपियन बनाने वाली कोच किम जी ह्यून ने बीते दिनों पारिवारिक कारणों से इस्तीफा दे दिया। दक्षिण कोरिया की किम के पति को पिछले दिनों स्ट्रोक आया है। उनके ठीक होने से चार से छह महीने का वक्त लगेगाा। इस कारण उन्होंने टीम छोड़ने का फैसला किया। 
विज्ञापन


बता दें कि किम इसी साल मार्च में भारतीय कोचिंक टीम का हिस्सा बनी थीं। किम के इस्तीफा देने के बाद पूरा भार राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद पर आ गया। गौरतलब है कि ओलंपिक में सिर्फ 10 महीने बाकी हैं। ऐसे में ओलंपिक को देखते हुए पीवी सिंधु को एक अच्छे कोच की दरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंधु ने अगस्त में वर्ल्ड चैम्पियनशिप का खिताब जीतने के बाद 45 साल की किम की कोचिंग को महत्वपूर्ण बताया था। सिंधु ने कहा कि उनका बीच में छोड़ के जाना दुखद है, लेकिन एक खिलाड़ी के लिए इस तरह की चीजें आती रहती हैं।

सिंधु ने बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप-2019 के फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा को हराकर चैम्पियनशिप में पहली बार स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed