{"_id":"56da918c4f1c1b032d8b4624","slug":"china-won-badmintion-asia-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन और इंडोनेशिया ने जीते खिताब","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
चीन और इंडोनेशिया ने जीते खिताब
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 06 Mar 2016 06:05 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन और इंडोनेशिया ने बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप में क्रमश: महिला और पुुरुष वर्ग में खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
चीन ने जापान को 3-2 से और इंडोनेशिया ने भी फाइनल में जापान को इसी अंतराल से हराया। महिला वर्ग में जापान टीम ने एक समय 2-0 की बढ़त बना ली थी लेकिन बाद में एक युगल सहित तीन मुकाबले गंवा बैठी।
भारतीय टीम ने इस चैंपियनशिप में पुरुष वर्ग में कांस्य पदक जीता जबकि महिला टीम क्वार्टर फाइनल में हार गई थी।
महिला वर्ग फाइनल में जापान की ओर से नोजोमी आकुहारा ने एकल में चीन की शिजियान वांग को 17-21, 21-16, 21-15 से हराकर अच्छी शुरुआत दिलाई थी।
उसके बाद युगल में मिसाकी मातसुतोमा और अयाका ताकाहाशी ने यिंग लुयो ओर किंग तियान को 21-12, 21-16 से हराकर बढ़त 2-0 कर दी थी लेकिन दूसरे एकल में चीन की यू सुन ने सायाका सातो को 22-20, 21-19 से पराजित कर दिया।
विज्ञापन
दूसरे युगल में चीन की यू लुयो और युआनतिंग ने नाओको और कुरुमी योनाओ को 21-11, 21-10 से मात दे दी। निर्णायक एकल में बिंगजियाओ ने यूई हाशिमोतो को हराकर चीन को विजेता बना दिया।
विज्ञापन