फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   China Open Saina Nehwal out in 1st round, Parupalli Kashyap enters pre quarterfinal

चीन ओपन: साइना नेहवाल और समीर वर्मा पहले राउंड में हारे, परुपल्ली और प्रणीत जीते

Wed, 06 Nov 2019 05:41 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 06 Nov 2019 05:41 PM IST
विज्ञापन
China Open Saina Nehwal out in 1st round, Parupalli Kashyap enters pre quarterfinal
saina nehwal

चीन की फुजोऊ में चल रहे चीन ओपन के दूसरे दिन भारत को बड़ा झटका लगा। भारत की स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल पहले दौर में ही हारकर बाहर हो गई हैं। विश्व रैंकिंग में नौंवें नंबर की खिलाड़ी साइना को बुधवार को चीन की 22वीं रैंकिंग वाली खिलाड़ी से शिकस्त झेलनी पड़ी। साइना को चीन की यान यान काई ने सीधे सेटों में 21-9, 21-12 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। 

विज्ञापन

परुपल्ली-प्रणीत जीते, समीर हारे

हालांकि पुरुषों के एकल में भारत की तरफ से परुपल्ली कश्यप ने शानदार शुरुआत करते हुए प्री क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली। 25वीं रैंकिंग वाले कश्यप ने 22वीं रैंकिंग वाले थाईलैंड के सित्थिकोम थम्मसिन को सीधे सेटों में 21-14, 21-13 से हराया।

पुरुषों के एकल के अन्य मुकाबले में भारत के साईं प्रणीत भी अगले दौर में पहुंच गए। वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले बी साईं प्रणीत ने दुनिया के 16वें रैंक के खिलाड़ी टॉमी सुगिअर्तो को कड़े मुकाबले में हराया। प्रणीत ने ये मुकाबला 15-21, 21-12, 21-10 से जीता।

इनके अलावा समीर वर्मा को पहले दौर में ही हार का सामना करना पड़ा है। समीर को अपने से कम रैंकिंग वाले हांगकांग के खिलाड़ी से शिकस्त झेलनी पड़ी है। 17वें रैंकिंग के समीर को 28वीं रैंकिंग वाले ली चयूक यू ने 21-18, 21-18 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रणव और सिक्की की जोड़ी हारी

वहीं मिश्रित युगल में भी भारत को निराशा हाथ लगी। भारत की प्रणव जेरी चोपड़ा और सिक्की रेड्डी की जोड़ी को चीनी तेइपेइ की वांग ची लीन और चांग ची या की जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जोड़ी को 14-21, 14-21 से हार झेलनी पड़ी।

साइना से पहले मंगलवार को वर्ल्ड चैंपियन पीवी सिंधु को भी उलटफेर का सामना करना पड़ा और वे भी अपने से कम रैंकिंग वाली चीनी ताइपे की पाइ यू पो से हार गई थीं। दुनिया की छठे नंबर की खिलाड़ी सिंधु को यहां दुनिया की 42वें नंबर की खिलाड़ी पाइ यू के खिलाफ 74 मिनट चले महिला एकल मैच में 13-21 21-18 19-21 से हराया था।

विज्ञापन

सुमीत-मनु की जोड़ी भी हारी

दूसरे दिन के आखिरी भारतीय मुकाबले में भी निराशा हाथ लगी। युगल मुकाबले में मनु अत्री और सुमीत रेड्डी की जोड़ी को मलयेशिया के आरोन चिया और सोह वूई यिक की जोड़ी के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी। भारतीय जोड़ी 21-23, 19-21 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed