{"_id":"5d81afe88ebc3e93a9531f0e","slug":"china-open-saina-nehwal-knocked-out-after-losing-to-busanan-ongbamrungphan-in-first-round","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइना नेहवाल चीन ओपन से बाहर, पहले ही दौर में मिली करारी शिकस्त","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
साइना नेहवाल चीन ओपन से बाहर, पहले ही दौर में मिली करारी शिकस्त
Wed, 18 Sep 2019 01:22 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 18 Sep 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
saina nehwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोट से उबरने के बाद चीन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में लौटी साइना नेहवाल को पहले ही दौर में करारी हार का सामना करना पड़ा है। साइना पहले दौर में थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान से 10-21, 17-21 हार गईं। थाई शटलर के खिलाफ साइना की यह लगातार दूसरी हार है।
विज्ञापन
CHINA OPEN 2019: पीवी सिंधु और साई प्रणीत दूसरे दौर में पहुंचे
विज्ञापन
मालूम हो कि, 18वीं सीड की बुसानन ओंगबामरुंगफान ने 8वीं सीड की साइना पर मैच के शुरुआत से ही अपनी पकड़ बनाए रखी। अगर साइना इस राउंड को पार कर लेती तो क्वार्टर फाइनल में उनकी भिड़ंत दुनिया की पूर्व नंबर एक चीनी ताइपे की ताइ जू यिंग से होती।
विज्ञापन
भारतीय खिलाड़ी ने सत्र की शुरुआत इंडोनेशिया ओपन में जीत के साथ की। इसके बाद वह बाकी सत्र में बीडब्ल्यूएफ सर्किट पर किसी प्रतियोगिता के फाइनल में जगह नहीं बना सकीं।