फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   China Open sai praneeth beats Thailand Suppanyu Avihingsanon to enter second round

CHINA OPEN 2019: पीवी सिंधु और साई प्रणीत दूसरे दौर में पहुंचे

Wed, 18 Sep 2019 01:19 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 18 Sep 2019 01:19 PM IST
विज्ञापन
China Open sai praneeth beats Thailand Suppanyu Avihingsanon to enter second round
पीवी सिंधु और साई प्रणीत - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय स्टार शटलर पीवी सिंधु और साई प्रणीत चीन ओपन 2019 के दूसरे दौर में प्रवेश कर चुके हैं। वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने के बाद पहला टूर्नामेंट खेल रहीं सिंधु ने अपनी चीनी प्रतिद्वंद्वि और कभी दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी रहीं ली जूरेई को 21-18, 21-12 से सीधें सेटों में हराया। इस तरह वह प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकीं हैं। दूसरी ओर साई प्रणीत ने भी थाइलैंड के खिलाड़ी सपेन्यू एविहिंगसन को हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। प्रणीत ने एविहिंगसन को 21-19, 21-23, 21-14 से मात दी।

विज्ञापन


इससे पहले बुधवार सुबह भारतीय उम्मीदों को उस वक्त करारा झटका लगा, जब चोट से उबरने के बाद चीन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में लौटी साइना नेहवाल को पहले ही दौर में करारी हार का सामना करना पड़ा। साइना पहले दौर में थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान से 10-21, 17-21 हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। थाई शटलर के खिलाफ साइना की यह लगातार दूसरी हार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed