{"_id":"65600acbba31265f570be74c","slug":"china-masters-badminton-hs-prannoy-defeated-magnus-reached-quarterfinals-satwik-chirag-also-in-last-8-2023-11-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"China Masters Badminton: प्रणय ने मैग्नस को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, सात्विक-चिराग भी अंतिम-8 में","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
China Masters Badminton: प्रणय ने मैग्नस को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, सात्विक-चिराग भी अंतिम-8 में
Fri, 24 Nov 2023 08:01 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शेनझेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शेनझेन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 24 Nov 2023 08:01 AM IST
सार
पुरुष एकल वर्ग में प्रणय अकेले भारतीय खिलाड़ी बचे हैं। आठवीं वरीयता प्राप्त प्रणय का सामना अब जापान के तीसरी वरीयता प्राप्त कोडाइ नाराओका से होगा।
विज्ञापन
एचएस प्रणय
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत के अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी एच एस प्रणय और एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता जोड़ी सात्विक साइराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी गुरुवार को चीन मास्टर्स में अपने-अपने वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता प्रणय ने डेनमार्क के मैग्नस योहानसेन को 21-12, 21-18 से हराया।
विज्ञापन
पुरुष एकल वर्ग में प्रणय अकेले भारतीय खिलाड़ी बचे हैं। आठवीं वरीयता प्राप्त प्रणय का सामना अब जापान के तीसरी वरीयता प्राप्त कोडाइ नाराओका से होगा। शीर्ष वरीयता प्राप्त चिराग और सात्विक ने भी जापान के अकिरा कोगा और ताइची सेइतो को 21-15, 21-16 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अब उनका सामना इंडोनेशिया के लियो रोली कार्नांडो और डेनियल मार्टिन से होगा। प्रणय ने जापानी खिलाड़ी के खिलाफ अच्छी शुरुआत करके पहले गेम में 6-1 की बढ़त बना ली। डेन ने बाद में यह अंतर 8-6 का और 14-11 का कर दिया।
इसके बाद प्रणय ने अपने सारे अनुभव का इस्तेमाल करके पहला गेम जीता। दूसरे गेम में मुकाबला बराबरी का रहा और 15 अंक तक दोनों ने जबर्दस्त खेल दिखाया। एक समय पर 18-18 से स्कोर बराबर था लेकिन प्रणय ने आखिरी क्षणों में दबाव बनाकर जीत दर्ज की।