फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   BWF World Championships Lakshya sen mother wants him to come back and rest

BWF World Championships: कांस्य पदक जीतने के बाद लक्ष्य सेन ने बताया- मां चाहती हैं कि घर जाकर आराम करूं

Sun, 19 Dec 2021 06:15 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 19 Dec 2021 06:15 PM IST
सार

बीडब्लूएफ विश्व चैंपियनशिप में लक्ष्य सेन ने कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। इसके बाद उनकी मां चाहती हैं कि बेटा अब घर आकर आराम करे। लक्ष्य इस चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाले सबसे युवा पुरुष खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन
BWF World Championships Lakshya sen mother wants him to come back and rest
लक्ष्य सेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने बीडब्लूएफ विश्व चैंपियनशिप में अपना पहला पदक जीतने के बाद बताया कि अब उनकी मां चाहती हैं कि वो घर आकर आराम करें। लक्ष्य की मां के अुसार उन्होंने लगातार कई टूर्नामेंट खेले हैं और अब उन्हें आराम करना चाहिए। इस टूर्नामेंट में लक्ष्य ने कांस्य पदक अपने नाम किया है। वो बीडब्लूएफ विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी हैं। 
विज्ञापन


किदांबी श्रीकांत के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में 20 साल के लक्ष्य को हार का सामना करना पड़ा। श्रीकांत पहले पुरुष भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने बीडब्लूएफ विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई है। सेमीफाइनल मैच में लक्ष्य को 17-21, 21-41, 21-17 से हार का सामना करना पड़ा। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच एक घंटे और नौ मिनट तक कड़ी टक्कर हुई। 
विज्ञापन


लक्ष्य पहली बार बीडब्लूएफ विश्व चैंपियनशिप में खेल रहे थे। यहां उन्होंने दुनिया के 17वीं रैंकिंग के खिलाड़ी केविन कॉर्डन को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मां चाहती हैं घर आकर आराम करे बेटा
लक्ष्य ने बताया कि उनकी मां को इस उपलब्धि पर गर्व है, लेकिन वो चाहती हैं कि अब लक्ष्य घर जाकर आराम करें। लक्ष्य ने हाल ही में कई टूर्नामेंट खेले हैं और उनकी मां इसे लेकर चिंतित हैं। इसीलिए वो चाहती हैं कि अब लक्ष्य घर आकर आराम करें। लक्ष्य ने आगे कहा "मैं अब एक छोटा ब्रेक लेना चाहता हूं और उसके बाद ट्रेनिंग में जाना चाहता हूं।"


बीडब्लूएफ विश्व चैंपियनशिप में कांसा जीतने वाले तीसरे भारतीय
लक्ष्य सेन तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने बीडब्लूएफ विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है। उनसे पहले प्रकाश पादुकोण ने 1983 और साई प्रणीत ने 2019 में यह कारनामा किया था। सेमीफाइनल मैच के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि श्रीकांत कोर्ट में उनसे ज्यादा फिट नजर आए और उनके स्ट्रोक्स भी काफी बेहतर थे। उन्होंने यह भी बताया कि तीसरे गेम में उन्होंने नेट से कई खराब शॉट खेले। इसी वजह से श्रीकांत को वापसी का मौका मिला। अंत में दोनों खिलाड़ी थके हुए थे, लेकिन उन्होंने बेहतर खेल दिखाया और मैच अपने नाम किया। फाइनल मैच में श्रीकांत का सामना लोह कीन येव से होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed